Satna News: जहर देकर बेटे की हत्या करने के आरोप में मां गिरफ्तार, पति से विवाद के बाद जबरन पिलाई थी चूहामार दवा

Madhya Pradesh News: बताया गया कि गुस्से में आकर कुन्दन शर्मा ने सल्फास घोलकर पी लिया. इसके बाद पत्नी ज्योति शर्मा ने भी चूहा मारने वाली दवा घोलकर पी ली और अपने बड़े बेटे आकाश शर्मा को जबरन पिला दिया. तीनों की हालत बिगड़ने पर संजय गांधी अस्पताल रीवा में भर्ती किया गया, लेकिन इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Satna News: सतना जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के बांधा गांव में आठ वर्षीय बेटे को जहरीला भोजन देकर हत्या करने के आरोप में मां को गिरफ्तार किया गया है. करीब 11 दिन बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बांधा निवासी कुन्दन शर्मा 9 मार्च  को अपनी पत्नी ज्योति शर्मा का इलाज कराने रामपुर बाघेलान आया था. इलाज के बाद वह घर के उपयोग के लिए सल्फास और चूहा मार दवा खरीदकर पत्नी के साथ वापस लौट गया. उसी दिन कुन्दन को अपनी नौकरी पर गुजरात लौटना था, लेकिन पत्नी ज्योति ने उसे कुछ दिन रुकने के लिए कहा. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया.

बेटे को जबरन पिलाई चूहामार दवा

बताया गया कि शाम करीब 7:30 बजे गुस्से में आकर कुन्दन शर्मा ने सल्फास घोलकर पी लिया. इसके बाद पत्नी ज्योति शर्मा ने भी चूहा मारने वाली दवा घोलकर पी ली और अपने बड़े बेटे आकाश शर्मा को जबरन पिला दिया. तीनों की हालत बिगड़ने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर बाघेलान ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर किया गया. इलाज के दौरान 10 मार्च की सुबह 8 बजे आकाश शर्मा की मौत हो गई, जबकि माता-पिता का उपचार जारी रहा.

Advertisement

जांच के बाद हुई हत्या की पुष्टि

घटना के बाद पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच की और पाया कि मां द्वारा बच्चे को जबरन जहर पिलाया गया था. थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ज्योति शर्मा (28) को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 123 एवं 103(1) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया और बाद में उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया. इस कार्रवाई में पुलिस टीम के कई अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही.

ये भी पढ़ें: Chaitra Navratri: जहां 12 महीने खिलता है नीम… तालाब का पानी नहीं होता खराब! जानिए शक्तिनगर स्थित ज्वालामुखी मंदिर की कहानी

Topics mentioned in this article