Madhya Pradesh News: नाले की जमीन पर बन रही थी दुकान, प्रशासन ने चलाई JCB, तस्करों ने कर रखे थे अतिक्रमण

Madhya Pradesh News: अतिक्रामकों ने नाले की जमीन के साथ ही सरकारी जमीन पर भी कब्जा कर लिया था. उन्होंने 40 गुणा 70 वर्ग फीट जमीन को कब्जे में कर रखा था. साथ ही यहां दीवार खड़ी करके बड़े पैमाने पर मिट्टी भी भरवाई थी, ताकि इसके ऊपर निर्माण कार्य किया जा सके.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Satna News: सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र के पिथौराबाद में दबंगई से नाले की जमीन पर किए जा रहे निर्माण कार्य को प्रशासन ने धराशायी कर दिया है. यह अवैध निर्माण प्रदीप जायसवाल और रामू कोल द्वारा किया जा रहा था. प्रदीप जयसवाल क्षेत्र के कुख्यात तस्कर है. स्थानीय लोगों के अनुसार, पूरा निर्माण दबंग प्रदीप जायसवाल द्वारा किया जा रहा था. वहीं प्रदीप के दबाव में आकर रामू कोल इसे अपना निर्माण बता रहा था.

अधिकारियों ने उससे सवाल पूछने शुरू किए तो वहां से भाग निकला. जानकारी के अनुसार, कलेक्टर को शिकायत मिली थी कि पिथौराबाद में गांजा तस्कर जस्सा के परिजनों द्वारा नाले और सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण किया जा रहा है. कलेक्टर ने एसडीएम उचेहरा सुमेश द्विवेदी को मामले की जांच करने के निर्देश दिए. जांच में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण होना पाया गया. जिस पर तहसीलदार ज्योति पटेल ने प्रदीप जायसवाल और रामू कोल को बेदखली की कार्रवाई का नोटिस भी दिया, लेकिन संबंधित जनों द्वारा कब्जा नहीं हटाने पर प्रशासन की टीम इसे हटाने पहुंची.

Advertisement

स्थानीय स्तर पर नहीं दे रहा था कोई जेसीबी

जानकारी के अनुसार, प्रदीप का स्थानीय स्तर पर खौफ है. लिहाजा इसके कब्जे को हटाने के लिए स्थानीय कोई भी व्यक्ति अपनी जेसीबी नहीं दे रहा था. इसके बाद प्रशासन ने नागौद से जेसीबी मंगाई. लोगों ने बताया कि यहां पर शराब दुकान खोलने के लिए सरकारी जमीन पर कब्जा किया जा रहा था. प्रशासन के अनुसार, 15 लाख की जमीन खाली करवाई गई है.

बड़े भू-भाग पर कब्जा

एसडीएम सुमेश ने बताया कि अतिक्रामकों द्वारा नाले की जमीन के साथ ही सरकारी जमीन पर भी कब्जा कर लिया गया था. इन्होंने 40 गुणा 70 वर्ग फीट जमीन को कब्जे में कर रखा था. साथ ही यहां दीवार खड़ी करके बड़े पैमाने पर मिट्टी भी भरवाई थी. इसके ऊपर का निर्माण किया जाना था. दीवार गिरवा दी गई. बड़े पैमाने पर रखवाई गई मिट्टी को स्थल से हटवा कर पंचायत के कब्जे में दे दिया गया है. इसके अलावा एक घर के पीछे किए जा रहे अवैध निर्माण को भी ढहा दिया गया है.

ये भी पढ़ें: बचपन से बागवानी का था शौक, डॉ. प्रेरणा ने छत को बना दिया मिनी गार्डन, गर्मी में 10° कम रहता है यहां का तापमान

Topics mentioned in this article