विज्ञापन
This Article is From Nov 07, 2024

MP: तेज रफ़्तार पजेरो गाड़ी ने मारी जोरदार टक्कर, हेड कांस्टेबल की मौत

Accident News: मध्य प्रदेश के सतना में एक वाहन ने पुलिस विभाग के प्रधान आरक्षक को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में उनकी दर्दनाक हो गई है.

MP: तेज रफ़्तार पजेरो गाड़ी ने मारी जोरदार टक्कर, हेड कांस्टेबल की मौत

Madhya Pradesh Road Accident: मध्य प्रदेश के  सतना के कोठी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस विभाग में पदस्थ के प्रधान आरक्षक विजय लाडिया की मौत हो गई. यह हादसा उस वक्त हुआ जब वे सरकारी काम से सतना आ रहे थे. अचानक एक लाल रंग के पजेरो गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. हादसा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाईपास के पास हुआ. इस सड़क हादसे की खबर के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है. 

ऐसे हुआ हादसा 

जानकारी के मुताबिक़ विजय लाडिया सतना के जैतवारा थाना में पदस्थ थे. वे सरकारी काम के लिए सतना आ रहे थे. इस बीच एक तेज रफ्तार से आ रहे लाल रंग की पजेरो गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया. घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल अवस्था में विजय को सतना जिला अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें MP: चौपाटी पर महिला राज्यमंत्री ने बनाई जलेबी, लोगों का मुंह मीठा किया, Video हो रहा Viral

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस को वाहन की तलाश है। सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी वाहन और उसके चालक की पहचान की कोशिश की जा रही है. विजय लाडिया के परिवार और उनके साथियों में इस हादसे के बाद शोक का माहौल है.

ये भी पढ़ें Dominos: वेज ऑर्डर पर नॉन वेज की डिलीवरी! डोमिनोज के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com