विज्ञापन

दहेज नहीं मिलने से नाराज पति ने पत्नी का न्यूड वीडियो किया VIRAL, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत हुई थी शादी

WIFE'S OBJECTIONABLE VIDEOS VIRAL: मामला भानगढ़ थाने में का है, जहां आरोपी पति ने दहेज की मांग को लेकर पत्नी के आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिए. आरोपी पति अक्सर पत्नी के साथ निजी पलों को शूट करता था, जिसे बाद में डिलीट करने की बात कहता था, पीड़िता को कुछ समय पहले पता चला कि उसके आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिससे वह सदमे में आ गई.

दहेज नहीं मिलने से नाराज पति ने पत्नी का न्यूड वीडियो किया VIRAL, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत हुई थी शादी
HUSBAND MADE WIFE'S OBJECTIONABLE PHOTOS AND VIDEOS VIRAL

Sagar Dowry Case: मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक बेहद गंभीर और हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां एक पति पर आरोप है कि उसने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर अपनी पत्नी के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. वीडियो और फोटोज वायरल होने का पता चला तो पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया है. 

मामला भानगढ़ थाने में का है, जहां आरोपी पति ने दहेज की मांग को लेकर पत्नी के आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिए. आरोपी पति अक्सर पत्नी के साथ निजी पलों को शूट करता था, जिसे बाद में डिलीट करने की बात कहता था, पीड़िता को कुछ समय पहले पता चला कि उसके आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिससे वह सदमे में आ गई.

ये भी पढ़ें-IRS अधिकारी बेटी रेप-मर्डर केसः आरोपी राहुल मीणा की रिमांड खत्म, आज साकेत कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत हुई थी पीड़िता की शादी

रिपोट के मुताबिक पीड़िता की शादी 30 अप्रैल 2025 को बीना की गल्ला मंडी में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत हुई थी. शादी के कुछ समय बाद ही पति और उसके परिवार द्वारा दहेज में 50 हजार रुपए और मोटरसाइकिल की मांग की जाने लगी. पीड़िता का आरोप है कि जब उसकी ओर से यह मांग पूरी नहीं की गई, तो उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा था. 

पति लगातार 50 हजार रुपए और बाइक की मांग करता था

पीड़िता की मां ने बताया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था. दामाद लगातार 50 हजार रुपए और मोटरसाइकिल की मांग करता था. परिवार ने कुछ पैसे देने की कोशिश भी की, लेकिन इसके बावजूद प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा. बेटी को कई बार मारपीट का भी सामना करना पड़ा और उस पर लगातार दबाव बनाया जाता रहा.

ये भी पढ़ें-Minor Murder Case: सीतापुर में गहमागहमी तेज, हाउस अरेस्ट किए गए कांग्रेस MP आमरण अनशन पर बैठे, पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे

घटना का खुलासा उस समय हुआ जब 21 अप्रैल को उसके देवर ने भाभी को बताया कि उसके अश्लील वीडियो उसके पास आए हैं. इसके बाद पीड़िता ने वीडियो देखे और तुरंत अपने माता-पिता को मामले की जानकारी दी. परिजन उसे अपने साथ घर ले गए और फिर पूरे मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई.

ये भी पढ़ें-Inhuman Act: भगाकर बेटी से शादी करने के लिए आरोपी के पिता से हैवानियत, अगवा कर परिजनों ने बुजुर्ग को पिलाई पेशाब

शादी के कुछ समय बाद दहेज को लेकर बढ़ने लगे विवाद

पीड़िता ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही दहेज को लेकर विवाद बढ़ने लगे थे. उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी, जिसमें ससुराल के अन्य सदस्य भी शामिल थे, जो पति का साथ देते थे. आरोपी पहले उसके परिवार में ही किसी दूसरी लड़की को देखने आया था, लेकिन उसे देखकर उसी से शादी करने की जिद पर अड़ गया और बाद में दोनों परिवारों की सहमति से यह विवाह संपन्न हुआ.

आरोपी पति की नजर पत्नी की 16 वर्षीय साली पर भी थी

मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि आरोपी की नजर उनकी 16 वर्षीय छोटी बेटी पर भी थी. उन्होंने बताया कि एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान आरोपी ने नाबालिग से अपने साथ भागने के लिए कहा था. इस घटना के बाद परिवार को आरोपी के व्यवहार की गंभीरता का अहसास हुआ.

ये भी पढ़ें-ग्वालियर में बिना रीन्यू कराए चल रहे थे 16 नर्सिंग होम, सीएमएचओ ने निरस्त किया लाइसेंस

Latest and Breaking News on NDTV

पति, सास, ससुर, देवर और देवरानी के खिलाफ केस दर्ज

भानगढ़ थाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक जमना रजक के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत के आधार पर पति, सास, ससुर, देवर और देवरानी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. 

ये भी पढ़ें-मिर्जापुर BJP नेता समेत 10 लोगों पर FIR, जमीन पर कब्जा करने और मारपीट करने का है आरोप

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close