विज्ञापन

Sagar Car Fire: सागर में चलती कार बनी आग का गोला; डॉक्टर की पत्नी की जिंदा जलकर मौत

Sagar Doctor Car Fire: डॉक्टर नीलेश पटेल अपने परिवार के साथ कार से सफर कर रहे थे. जैसे ही उनकी कार चना टोरिया टोल प्लाजा के पास पहुंची, अचानक वाहन हादसे का शिकार हो गया और देखते ही देखते उसमें आग लग गई. कुछ ही पलों में कार धू-धू कर जलने लगी.

Sagar Car Fire: सागर में चलती कार बनी आग का गोला; डॉक्टर की पत्नी की जिंदा जलकर मौत

Sagar Dr Nilesh Patel Car Fire: सागर जिले से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. सागर-दमोह रोड स्थित चना टोरिया टोल प्लाजा के पास एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई. इस भीषण हादसे में गढ़ाकोटा के प्रतिष्ठित डॉक्टर नीलेश पटेल की पत्नी की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या टक्कर को माना जा रहा है.

डॉक्टर नीलेश पटेल की गाड़ी में लगी आग

जानकारी के अनुसार, डॉक्टर नीलेश पटेल अपने परिवार के साथ कार से सफर कर रहे थे. जैसे ही उनकी कार चना टोरिया टोल प्लाजा के पास पहुंची, अचानक वाहन हादसे का शिकार हो गया और देखते ही देखते उसमें आग लग गई. कुछ ही पलों में कार धू-धू कर जलने लगी.

घटनास्थल पर मची चीख-पुकार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद डॉक्टर नीलेश पटेल और दो अन्य लोग किसी तरह कार से बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन उनकी पत्नी कार के अंदर ही फंस गईं. आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें बाहर निकालने का मौका नहीं मिल सका. घटना के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

इस दर्दनाक घटना से पूरे गढ़ाकोटा और सागर क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या टक्कर को माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Chaitra Navratri: जहां 12 महीने खिलता है नीम… तालाब का पानी नहीं होता खराब! जानिए शक्तिनगर स्थित ज्वालामुखी मंदिर की कहानी

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close