विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2024

MP News: पति की प्रेमिका के घर पहुंची महिला और कर दी मारपीट, Video Viral...पुलिस ने की ये कार्रवाई...

Sagar News: पुलिस के अनुसार रेलवे स्टेशन के पास स्थित कछियाना मोहल्ला निवासी महिला को अपने पति का किसी महिला के साथ चक्कर चलने का शक था. उसने अपने पति को प्रेमिका के साथ बात करते हुए पकड़ लिया. जिसके बाद उसका गुस्सा आसमान पर पहुंच गया.

MP News: पति की प्रेमिका के घर पहुंची महिला और कर दी मारपीट, Video Viral...पुलिस ने की ये कार्रवाई...
Sagar News: रास्ते में लड़ती हुई महिलाओं का वीडियो हुआ वायरल

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर शहर के कैंट थाना क्षेत्र में महिलाओं का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका से बात करते हुए पकड़ लिया. इसके बाद वह आवेश में दो अन्य महिलाओं के साथ पति की प्रेमिका के घर पहुंची. जहां पहले तो दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ और इसके बाद तीनों महिलाएं उसका जुलूस निकालकर उसे थाने लेकर पहुंचीं. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के बाद मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है और आगे जांच कर रही है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पास से गुजर रहे लोगों ने बना लिया वीडियो

पुलिस के अनुसार रेलवे स्टेशन के पास स्थित कछियाना मोहल्ला निवासी महिला को अपने पति का किसी महिला के साथ चक्कर चलने का शक था. उसने अपने पति को प्रेमिका के साथ बात करते हुए पकड़ लिया. जिसके बाद उसका गुस्सा आसमान पर पहुंच गया. गुस्से में आग बबूला महिला ने पहले तो पति की प्रेमिका की जमकर धुनाई की और फिर उसे पैदल थाने लेकर पहुंच गई.

पुलिस ने दोनों तरफ से किया मामला दर्ज

बीच सड़क पर महिलाओं के बीच हो रहे इस ड्रामे का वहां से गुजर रहे लोगों ने वीडियो बना लिया. थाना परिसर में भी आधे घंटे से ज्यादा देर तक महिलाओं का ड्रामा चलता रहा. पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिला कुछ भी सुनने तैयार नहीं हुई. कैंट थाना प्रभारी मनीष सिंघल ने बताया महिला उसके पति से बात करती होगी, इसको लेकर दोनों के बीच में झगड़ा हुआ है. दोनों थाने पर आए थे दोनों की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है. 

ये भी पढ़ें क्रिकेट मैच में हुए विवाद के बाद दिया था चैलेंज, मौका पाकर युवक का किया अपहरण और लाठी, डंडों से लगा दी मार

ये भी पढ़ें MP में अनोखा विरोध प्रदर्शन! सड़क पर भरा पानी तो ट्यूब पर बैठ तैरने लगे नेताजी, जानें फिर क्या हुआ 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com