विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2025

भाजपा पार्षद नईम खान फिर विवादों में, नई बेगम ने महिला थाने में दर्ज कराई शिकायत, लगाए मारपीट और प्रताड़ना के आरोप

MP News: भाजपा पार्षद नईम खान एक बार फिर से विवादों में हैं. उनकी नई बेगम ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है. 

भाजपा पार्षद नईम खान फिर विवादों में, नई बेगम ने महिला थाने में दर्ज कराई शिकायत, लगाए मारपीट और प्रताड़ना के आरोप

Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश के सागर नगर निगम के लाजपतपुरा वार्ड से भाजपा पार्षद नईम खान एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. इस बार उनकी नई बेगम ने महिला थाने पहुंचकर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला ने शिकायत में कहा है कि निकाह के बाद पार्षद ने उन्हें अपने घर नहीं ले गए, बल्कि अपने ऑफिस में बने कमरे में रखा.

जब उन्होंने बार-बार घर ले जाने की बात कही, तो पार्षद ने उनके साथ मारपीट की और कहा — “मैंने पार्षद पद बचाने के लिए तुमसे निकाह किया है, मुझे तुम्हारी कोई जरूरत नहीं.”पीड़िता ने पार्षद की पहली पत्नी, बहू और बेटी पर भी मारपीट करने और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं.

गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले ही 62 वर्षीय पार्षद नईम खान ने 25 वर्षीय युवती से निकाह किया था. निकाह से पहले भी इसी युवती ने पार्षद पर मारपीट के आरोप लगाए थे, जिसके बाद भाजपा पार्टी ने पार्षद को कारण बताओ नोटिस जारी किया था.

पुलिस कर रही है जांच

अब दोबारा विवाद खड़ा होने से भाजपा संगठन भी असहज स्थिति में है. फिलहाल महिला थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी. फिलहाल ये मामला शहर में चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है. 

ये भी पढ़ें पेट्रोल डालकर थाने को आग के हवाले कर देने की पुलिस को धमकी, रिपोर्ट दर्ज कराने गए लोगों ने किया जमकर हंगामा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com