विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2026

सागर में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, पड़ोसी ने द‍िया वारदात को अंजाम

एमपी के सागर ज‍िले के आगासौद पुल‍िस थाना इलाके में शाम को बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. तभी पड़ोस में रहने वाला आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और वहां उसके साथ गलत काम किया

सागर में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, पड़ोसी ने द‍िया वारदात को अंजाम

मध्‍य प्रदेश के सागर ज‍िले के आगासौद थाना क्षेत्र में सात साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. इस मामले में पड़ोस में ही रहने वाले एक लड़के पर आरोप लगा है.

जानकारी के मुताबिक,शाम को बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. तभी पड़ोस में रहने वाला आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और वहां उसके साथ गलत काम किया.

घटना के बाद जब बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची, तब उसने परिजनों को आपबीती सुनाई. परिजनों की सूचना पर पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरू की.

एसडीओपी बीना अजय सनकत ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म का केस सामने आया है, जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को राउंडअप किया गया है, मामले में जांच की जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close