विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2026

एमपी में हीटवेव देने वाली है दस्तक, कई जिलों में आसमान से बरस रही आग; झुलसाने वाली गर्मी को रहें तैयार

Mausam ka Haal: मध्य प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ने लगा है. रतलाम में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. मौसम विभाग का कहना है कि अब पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है और तापमान तेजी से बढ़ेगा.

एमपी में हीटवेव देने वाली है दस्तक, कई जिलों में आसमान से बरस रही आग; झुलसाने वाली गर्मी को रहें तैयार

MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश में मौसम का बदलाव शुरू हो गया है. राज्य में तेज गर्मी का असर दिखने लगा है, जिसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पिछले 24 घंटे में 5 शहरों में दिन का तापमान (Temperature) 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. वहीं, रतलाम में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया, जो 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था. मौसम विभाग का कहना है कि अब आंधी-बारिश का असर खत्म हो गया और अब तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी. IMD का कहना है कि राज्य में आज भी झुलसाने वाली गर्मी पड़ेगी.

कुछ दिनों में लू का भी असर शुरू हो जाएगा. मौसम विभाग (IMD) का मानना है कि 16 अप्रैल से हीट वेव (Heat Wave, लू) चलने की संभावनाएं हैं. इससे लोगों को अब झुलसाती गर्मी का सामना करना पड़ेगा.

Heatwave in Madhya Pradesh: 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल माह में ही पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है. इस बार राज्य में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ सकती है. अब बादलों की आवाजाही होगी नहीं और तीखी धूप लोगों को परेशान करेगी.

कहां कितना था तापमान

प्रदेश के कई शहरों का तापमान रविवार को 40 डिग्री के ऊपर रहा था. खजुराहो में 40.4 डिग्री, धार, मंडला-नर्मदापुरम में 40.2 डिग्री, दमोह, रीवा-टीकमगढ़ में 39 डिग्री और खरगोन में 39.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. इसके अलावा रायसेन, छिंदवाड़ा, उमरिया, सतना और मलाजखंड में पारा 39 डिग्री पहुंच गया था. बैतूल-सागर में 38.8 डिग्री, गुना-शाजापुर में 38.4 डिग्री, नौगांव में 38.2 डिग्री, खंडवा में 38.1 डिग्री और सिवनी-सीधी में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

प्रदेश के 5 बड़े शहरों का तापमान

इंदौर में सबसे ज्यादा 39.2 डिग्री दर्ज हुआ था. भोपाल में 38.6 डिग्री, ग्वालियर में 36.1 डिग्री, उज्जैन में 38.5 डिग्री और जबलपुर में पारा 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें- ओलावृष्टि से फसल तबाही के बीच सियासी जंग: अतिक्रमण विवाद में गोविंद सिंह ने रातों‑रात तुड़वाई बाउंड्री

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com