विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2025

महंगे काजू की जगह निकली सस्ती चिप्स, व्यापारी के उड़ गए होश...

Rewa News: रीवा में एक व्यापारी ने 6 लाख रुपये से ज्यादा का काजू मंगवाया, लेकिन उसे काजू की जगह सस्ती चिप्स मिली. व्यापारी ने पहले दो बार कम पैसे में काजू मंगवाया था और दोनों बार उसे उच्च गुणवत्ता वाला काजू मिला था. इस बार उसे धोखा दिया गया. व्यापारी ने चोरहटा थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

महंगे काजू की जगह निकली सस्ती चिप्स, व्यापारी के उड़ गए होश...

MP NEWS: अगर आप व्यापारी हैं और ट्रांसपोर्ट से सामान मांगते हैं. तो सावधान हो जाइए ,रीवा में एक अनोखा मामला सामने आया है. एक बड़ी ट्रांसपोर्ट कंपनी से मंगाए गए सामान में काजू की जगह चिप्स निकली है. दरअसल रीवा में एक व्यापारी ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से दो बार कम पैसे देकर काजू मंगाई. दोनों बार अच्छे किस्म के काजू आए. जिसके चलते व्यापारी ने तीसरी बार 6 लाख से ज्यादा का काजू मंगाया, लेकिन इस बार ट्रांसपोर्ट में काजू के डब्बे में सस्ती चिप्स भरी नजर आई, जिसे व्यापारी ने लेने से इनकार किया, और पहुंच गया रीवा शहर के चोरहटा थाना पुलिस के पास. पुलिस अब व्यापारी की शिकायत पर, जांच करके कार्रवाई की बात कह रही है.

रीवा में एक व्यापारी किराने का व्यवसाय करता है. व्यवसाय होलसेल का है, जिसके चलते उसने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में काजू के एक व्यापारी से बात की ,पहली बार व्यापारी ने 7000 का सामान मंगाया जिसमें उसे उच्च कोटि का काजू मिला. दूसरी बार रकम बढ़ाकर 40,000 से ज्यादा कर दी गई. इस बार भी बेहतर काजू आया, लेकिन तीसरी बार जब 6 लाख रुपए से ज्यादा का काजू का ऑर्डर व्यापारी ने दिया तो, आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से भेजे गए काजू के डब्बे में काजू की जगह सस्ती वाली चिप्स भरी हुई मिली. 

यह देखते ही व्यापारी के होश उड़ गए, ट्रांसपोर्ट रीवा शहर के बाहर चोरहटा थाने के पास था, जिसके चलते व्यापारी भागा भागा चोरहटा थाने पहुंचा. शिकायत दर्ज कराई, पुलिस अब व्यापारी की शिकायत पर जांच कर कार्यवाही की बात कह रही है. 

कार्रवाई की मांग 

व्यापारी के अधिवक्ता ने कहा कि यह गंभीर मामला है. बड़े ट्रांसपोर्ट से समान गाड़ियों में लोड होने के पहले बाकायदा चेक होता है. यहां भी हुआ होगा. उसके बाद सामान में हेरा फेरी, गंभीर वित्तीय अनियमितता है. इस तरीके से कभी भी कोई भी समान बदलकर, किसी को भी फंसा सकता है .ऐसा सामान रख सकता है, जो प्रतिबन्धित हो जिसके चलते सामाने वाले का भविष्य भी बर्बाद हो जाये. इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए, इस तरीके का अपराध करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com