मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि रिफाइंड ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होने के बाद पलट गया. इसके बाद टैंकर से रिफाइंड तेल लीक होने लगा, जो सड़क और नालियों में बहने लगा. जब लोगों को इसकी भनक लगी तो ग्रामीणों के साथ कुछ राहगीरों की भीड़ लग गई और वहां तेल लूटने की ऐसी होड़ मची कि जहां भी जमीन पर तेल जा होता, उसे बटोरने में लगे हुए थे.
यह मामला गुना जिले के चांचौड़ा-बीनागंज क्षेत्र में वेयरहाउस के पास की है. वीडियो में साफ देखकर लग रहा है कि टैंकर के बारे में जैसे सूचना मिली लोग बाल्टी, डिब्बे, केन और जो बर्तन मिला वही लेकर मौके पर पहुंच गए. लोग टैंकर से बह रहे रिफाइंड ऑयल को बर्तनों में भरने लगे. इस दौरान कई लोग तो चुटकी लेते हुए यह भी कहते सुने गए कि इस बार सावन अच्छे से मन जाएगा.

तेल लूटने की मची होड़.
पुलिस के कहने पर भी लोगों में मची लूट की होड़
जब घटना के बारे में पुलिस को सूचना मिली तो बीनागंज पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने भीड़ को हटाने और तेल लूट रहे लोगों को रोकने का काफी प्रयास किया, लेकिन लोगों की बेकाबू भीड़ के आगे पुलिस की मशक्कत नाकाफी साबित हुई. पुलिस की मौजूदगी के बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर बहते तेल को समेटने में जुटे रहे. पुलिस ने क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा कराया और यातायात बहाल किया.
ये भी पढ़ें- MP में जालसाज युवक का मुख्यमंत्री के नाम से खेल, आयुष चिकित्सा अधिकारी के ट्रांसफर का तैयार किया फर्जी पत्र