विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2026

VIDEO: एमपी में रोजा इफ्तार के वक्त बवाल! 10 थानों के 200 पुलिसकर्मी तैनात, पार्षद के भाई समेत 3 पर FIR

राजगढ़ जिले के पचोर में रोजा इफ्तार के समय गलतफहमी से शुरू हुआ विवाद बड़े बवाल में बदल गया. हालात काबू में लाने के लिए 10 थानों के करीब 200 पुलिसकर्मियों की तैनाती करनी पड़ी और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया.

VIDEO: एमपी में रोजा इफ्तार के वक्त बवाल! 10 थानों के 200 पुलिसकर्मी तैनात, पार्षद के भाई समेत 3 पर FIR

MP Roza Iftar Clash: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर में मंगलवार शाम रोजा इफ्तार के दौरान मुख्य सड़क पर हुई छोटी सी बात से माहौल तनावपूर्ण हो गया. चंद मिनटों में भीड़ जमा हुई, लेकिन पुलिस और जनप्रतिनिधियों की त्वरित दखल के बाद स्थिति काबू में आ गई. एहतियातन 10 थानों से 200 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए और शांति बहाल कर दी गई.

दरअसल, जाटव मोहल्ले में सड़क पर इफ्तारी चल रही थी. इसी दौरान एक्टिवा सवार धम्मू नामक युवक ने गुजरते हुए टिप्पणी कर दी- “सड़क पर क्यों, घर में कर लिया करो.” मौके पर मौजूद लोगों ने आपत्ति जताई तो कहासुनी बढ़ गई और तनाव पैदा हो गया.

वीडियो बनाने पर भी हुई तकरार

वार्ड‑07 के पार्षद दीपक जाटव के छोटे भाई रवि जाटव ने महिला सुरक्षा का हवाला देते हुए अपनी गली का वीडियो बनाना शुरू किया. इफ्तारी में मौजूद कुछ लोगों ने इसे गलत समझ लिया और माहौल गर्माने लगा. सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलने से भीड़ और बढ़ गई. 

पुलिस की तैनाती और कंट्रोल

स्थिति बिगड़ने से पहले ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर समझाइश दी. एहतियात के तौर पर एसपी के निर्देश पर 10 थानों से 200+ जवान और एसडीओपी अरविंद सिंह भी मौके पर पहुंचे. भीड़ को तितर‑बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया और इलाके में अतिरिक्त पेट्रोलिंग शुरू की गई.

पार्षद के भाई समेत तीन पर एफआईआर

मुख्य सड़क पर हुए विवाद में पार्षद के भाई समेत तीन लोगों पर FIR दर्ज की गई. पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि मामला मूलतः गलतफहमी का था; किसी तरह की गंभीर मारपीट नहीं हुई. नगर परिषद अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों ने थाने पहुंचकर दोनों पक्षों की बात सुनी, जिसके बाद तनाव घट गया. बाहरी पुलिस बल वापस भेज दिया गया है और शहर में फिलहाल शांति है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com