विज्ञापन

नरवर चोरी मामले में दो लोग हिरासत में, लेकिन कहां है ऐतिहासिक तोप नहीं पता; जांच में जुटी दो राज्यों की पुलिस

शिवपुरी के ऐतिहासिक नरवर किले से चोरी हुई 400 साल पुरानी तोप के मामले में MP और राजस्थान पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है, लेकिन तोप का अभी तक कहीं भी पता नहीं चला है और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

नरवर चोरी मामले में दो लोग हिरासत में, लेकिन कहां है ऐतिहासिक तोप नहीं पता; जांच में जुटी दो राज्यों की पुलिस
नरवर किले से चोरी तोप का अभी तक नहीं चला पता.
NDTV

मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप चोरी होने के मामले में दो लोगों को राजस्थान के करौली जिले से हिरासत में लिया गया है. राजस्थान पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि चोरी की जांच के तार करौली जिले के हिंडौन सदर थानाक्षेत्र के गांवड़ा मीणा गांव से जुड़े पाए गए. अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस ने टिम्मू मीणा और अमन मीणा नामक दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मामले से जुड़ी एक संदिग्ध गाड़ी भी जब्त की है.

शिवपुरी पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि फिलहाल हम तोप तक नहीं पहुंचे हैं, लेकिन जल्द मामले का खुलासा करेंगे. अब तक की जांच में पता चला है कि करौली हिंडौन सिटी के मीणा गांव में आपसी विवाद के चलते इस ऐतिहासिक तोप की चोरी को अंजाम दिया गया. 

ऐसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस

चोरी का पता चलते ही पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया. एक फुटेज में पिकअप वाहन दिखाई दिया, जिसके बाद पिकअप के लिए अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कीं तो पुलिस हिंडौन सिटी के मीणा गांव तक पहुंची. 

जब पुलिस ने वहां पूछताछ शुरू की तो पता चला कि तोप जमीन में दबाकर रखी है. फिर मध्य प्रदेश और राजस्थान की पुलिस ने 4-5 जगह खुदाई कराई, लेकिन कुछ नहीं मिला.

मेटल डिटेक्टर तक से किया पता

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कई संदिग्ध जगहों पर खुदाई के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गईं तथा तलाशी में मदद के लिए भरतपुर से 'अंडरग्राउंड मेटल डिटेक्टर' वाली विशेष टीम भी बुलाई गई, लेकिन कुछ भी बरामद नहीं हुआ. इस बीच मध्य प्रदेश पुलिस ने तकनीकी सबूतों के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया और उन्हें अपने साथ ले गई. पुलिस का कहना है कि जल्द वह इस पूरे मामले का खुलासा करेंगे.

ये भी पढ़ें- रजाई-गद्दे से चुराई सिंधिया रियासत की 3500 किलो की तोप, अभेद्द नरवर किले को भेदने की इनसाइड स्टोरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close