विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2025

Raja Murder Case: सोनम को दीदी बुलाने वाले 'आशिक' की बस इतनी थी कमाई, जानकर चौंक जाएंगे आप?

Lover Raj Kushwah Calls Sonam 'DIDI': सोनम रघुवंशी को दीदी बुलाने वाले राज कुशवाह उन 5 आरोपियों में सबसे अधिक सुर्खियों में है, जो राजा रघुवंशी मर्डर केस की मुख्य आरोपी और पत्नी सोनम रघुवंशी का आशिक था. सबके जह्न में सवाल है कि आखिर सोनम जिसके प्यार में दीवानी थी, उसकी कमाई कितनी थी? 

Raja Murder Case: सोनम को दीदी बुलाने वाले 'आशिक' की बस इतनी थी कमाई, जानकर चौंक जाएंगे आप?
meghalaya honeymoon horror

Raja Raghuvanshi Murderer: इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में एक बड़े किरदार रूप में उभरकर सामने आए राज कुशवाह लगातार सुर्खियों में है. मेघालय में हनीमून के दौरान मारे गए राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी की फैक्ट्री में कर्मचारी राज कुशवाह की कमाई को लेकर लोगों में खूब उत्सुकता है, जिसके लिए सोनम ने पति को रास्ते से हटा दिया.

सोनम रघुवंशी को दीदी बुलाने वाले राज कुशवाह उन 5 आरोपियों में सबसे अधिक सुर्खियों में है, जो राजा रघुवंशी मर्डर केस की मुख्य आरोपी और पत्नी सोनम रघुवंशी का आशिक था. सबके जह्न में सवाल है कि आखिर सोनम जिसके प्यार में दीवानी थी, उसकी कमाई कितनी थी? 

ये भी पढ़ें- सोनम जब रोती-बिलखती यूपी के गाजीपुर के ढाबे पर पहुंची तो क्या हुआ? जानिए इस रिपोर्ट में

राज की बहन के मुताबिक उसका भाई सोनम रघुवंशी को दीदी बुलाता था

गौरतलब है सोनम रघुवंशी के साथ मिलकर पति राजा रघुवंशी को मौत के घाट उतारने वाले राज कुशवाहा की बहन के मुताबिक उसका भाई सोनम रघुवंशी को दीदी बुलाता था,  दोनों के बीच में नौकर-मालिक जैसा रिश्ता था. ऐसी स्थिति में उनके बीच कथित रिलेशनशिप में वाली थ्योरी पूरी तरह से झूठी है.

घर में कमाने वाले एकलौते शख्स राज के परिवार में मां और तीन बहनें हैं

घर में कमाने वाले एकलौते शख्स राज कुशवाह के परिवार में मां और तीन बहनें हैं. सोनम रघुवंशी के प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करने वाला राज कुशवाह के पिता का निधन कोरोना काल के दौरान हुआ था. सोनम की फैक्ट्री में महज 15-20 हजार की सैलरी पर काम करने वाले राज कुशवाह और सोनम के कॉल डिटेल से दोनों के बीच अफेयर की पुष्टि की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- Raja Murder Mystery: इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में कब क्या हुआ, यहां पढ़िए मर्डर मिस्ट्री की पूरी टाइम लाइन

इंदौर और शिलांग पुलिस के संयुक्त अभियान में हिरासत में लिया गया राज कुशवाह फिलहाल मेघालय पुलिस की हिरासत में है. सोनम के साथ पटना के फुलवारी शरीफ पुलिस स्टेशन में रखे गए राज कुशवाह को पटना एयरपोर्ट से गुवाहाटी और वहां सड़क मार्ग से शिलॉन्ग ले जाएंगे.

ये भी पढ़ें- Sonam-Raja Marriage Video: राजा से शादी कर खुश नहीं थी सोनम ! सिंदूरदान का वायरल वीडियो कह रहा है पूरी कहानी

सोनम ने राज कुशवाह के लिए लाखों कमाने वाले पति को क्यों नकारा?

सवाल है कि एक आलीशान जिंदगी जी रही सोनम रघुवंशी ने राज कुशवाह के लिए लाखों की कमाई करने वाले पति को क्यों नकारा?, जबकि उसके आशिक राज कुशवाह की सैलरी बमुश्किल 20 हजार रुपए रही होगी. राजा रघुवंशी मर्डर केस में पूछताछ के लिए.मेघालय पुलिस सोनम की पांच दिन की ट्रांजिट रिमांड हासिल की है. यह राज जल्द खुलेगा.

घंटों राज से बात करती थी सोनम, हर कदम दोनों साथ- साथ खड़े थे

 मेघालय पुलिस के खुलासे के मुताबिक सोनम ने अपने पति राजा को मारने की साजिश खुद रची और इस साजिश को अंजाम देने में उसके कथित आशिक राज कुशवाह साये की तरह उसके साथ रहा. सोनम और राज के कॉल डिटेल से खुलासा हुआ है कि सोनम कथित आशिक राज कुशवाहा से घंटों फोन पर बातें किया करती थी.

ये भी पढ़ें- Sonam Arrested: 17 दिन से लापता सोनम रघुवंशी यूपी के एक ढाबे में मिली, 11 दिन पहले शिलांग में मिला था पति का शव

सोनम के कथित आशिक की सैलरी मश्किल से 15 से 20 हजार रुपए थी. यानी उसकी सालाना इनकम दो लाख भी नहीं थी, न कोई बड़ा घर और न कोई कारोबारी बैकग्राउंड था. फिर भी सोनम उससे मोहब्बत कर बैठी और इस मोहब्बत के लिए उसने बसा हुआ अपना घर तक उजाड़ लिया.

ये भी पढ़ें-Game Backfired: चोरों ने चलती लाइन में उतारे थे 53 खंभों के तार, पकड़े जाने के डर से वाहन छोड़कर भागे

कथित आशिक राज कुशवाहा से कैसे और कहां मिली सोनम रघुवंशी?

सबके मन में सवाल है कि आखिर ये राज कुशवाहा है कौन? कैसे हुई सोनम और उसकी मुलाकात? और एक और सवाल ये कि 15-20 हजार रुपए महीना कमाने वाले राज में ऐसा क्या था जो सोनम उसके लिए सब कुछ दांव पर लगाने को तैयार हो गई. कहा जाता है कि राज कुशवाह से सोनम की मुलाकात पिता की प्लाईवुड फैक्टरी में हुई, जहां वो काम करता था. 

15-10 हजार रुपए की सैलरी में सोनम की फैक्ट्री में काम करता है राज

सोनम रघुवंशी का कथित आशिक राज कुशवाह की सैलरी मश्किल से 15 से 20 हजार रुपए थी. यानी उसकी सालाना इनकम दो लाख भी नहीं. उसके पास न कोई बड़ा घर था, न कोई कारोबारी बैकग्राउंड था. फिर भी सोनम ने उससे मोहब्बत कर बैठी और इस मोहब्बत के लिए उसने बसा हुआ अपना घर तक उजाड़ लिया.

ये भी पढ़ें-Viral Video: इंटरनेट पर वायरल हुए शहीद आकाश राव गिरेपुंजे, नक्सल IED ब्लास्ट में गई थी जान

एक आलीशान जिंदगी जी रही सोनम रघुवंशी ने राज के लिए लाखों की कमाई करने वाले पति को क्यों नकारा? जबकि कथित आशिक की सैलरी बमुश्किल 20 हजार रुपए रही होगी. राजा रघुवंशी मर्डर केस में पूछताछ के लिए मेघालय पुलिस सोनम की 5 दिन की ट्रांजिट रिमांड हासिल की है.

कथित आशिक के साथ मिलकर सोनम ने पति राजा रघुवंशी की हत्या

एक कामयाब ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी का इंदौर में खुद का मकान था और कारोबार लाखों में चलता था. शादी भी धूमधाम से हुई. लेकिन आरोप है कि शादी के सिर्फ 6 दिन बाद ही सोनम ने पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और हनीमून के बहाने मेघालय ले जाकर कथित बॉयफ्रेंड और तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर की मदद से पति राजा को मार डाला.

ये भी पढ़ें-रात 10 बजे दफ्तर में पहुंचे डिप्टी कलेक्टर को पुलिस ने कर लिया अरेस्ट, जानिए क्या है पूरा मामला?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com