विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2025

Sonam-Raja Marriage Video: राजा से शादी कर खुश नहीं थी सोनम ! सिंदूरदान का वायरल वीडियो कह रहा है पूरी कहानी

Marriage Viral Video: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के एक ढाबे से गिरफ्तार हुई मृत राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी की शादी का एक वीडियो इंटरनेट तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दुल्हन बनीं सोनम रघुवंशी की मांग में मृत राजा रघुवंशी मांग भरते हुए दिखाई दे रहे हैं. 

Sonam-Raja Marriage Video: राजा से शादी कर खुश नहीं थी सोनम ! सिंदूरदान का वायरल वीडियो कह रहा है पूरी कहानी
Raja -Sonam Raghuvanshi wedding viral video

Raja Raghuvansi Murder Case: मेघालय में मृत पाए गए इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोमवार को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से गिरफ्तार की गई सोनम रघुवंशी की शादी का वीडियो सामने आया है. वीडियो में राजा रघुवंशी नव ब्याहता सोनम की मांग भरते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि सोनम वीडियो में खुश नजर नहीं आ रही हैं. 

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के एक ढाबे से गिरफ्तार हुई मृत राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी की शादी का एक वीडियो इंटरनेट तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दुल्हन बनीं सोनम रघुवंशी की मांग में मृत राजा रघुवंशी मांग भरते हुए दिखाई दे रहे हैं. 

यूपी पुलिस ने गाजीपुर जिले के एक ढाबे से सोनम समेत 4 को गिरफ्तार किया

गौरतलब है इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में यूपी पुलिस ने गाजीपुर जिले के एक ढाबे से सोनम रघुवंशी समेत चार लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई. फिलहाल अस्पताल में भर्ती सोनम रघुवंशी का इलाज चल रहा है. सोनम ढाबे पर बदहवास और परेशान अवस्था में मिलीं थीं.

सोनम को तीनों राज्यों की पुलिस पति राजा के हत्यारोपी की तरह देख रही है

मृत राजा रघुवंशी के मर्डर केस में कथित रूप से पति की हत्या में शामिल सोनम रघुवंशी को तीनों राज्यों की पुलिस आरोपी की तरह देख रही है. शिलॉन्ग से यूपी पहुंची सोनम को गाजीपुर जिले के नंदगंज के पास एक ढाबे पर पहुंचकर अपने घर पर फोन किया था, जिसके बाद यूपी पुलिस ने उसे वहां गिरफ्तार कर लिया. 

सूत्र बताते हैं कि कपल हनीमून के लिए पहले श्रीलंका जाने वाला था, लेकिन अचानक दोनों कपल मेघालय पहुंच गए, जहां कुछ दिन बाद राजा रघुवंशी की लाश एक पहाड़ी के पास सड़ी-गली हालत में बरामद की गई जबकि सोनम रघुवंशी का कुछ अता-पता नहीं चल पा रहा था.

ये भी पढ़ें- Sonam Arrested: 17 दिन से लापता सोनम रघुवंशी यूपी के एक ढाबे में मिली, 11 दिन पहले शिलांग में मिला था पति का शव

शादी के वायरल वीडियो में भी दुल्हन बनीं सोनम खुश नहीं दिख रही हैं सोनम

बताया जाता है कि सोनम रघुवंशी की मृतक राजा रघुवंशी से अरेंज मैरिज हुई थी. ऐसा कहा जाता है कि सोनम इस शादी से खुश नहीं थी. वायरल वीडियो में भी दुल्हन बनीं सोनम खुश नहीं दिख रही हैं. सूत्र के हवाले से खबर है कि राजा की हत्या की आरोपी सोनम ने किसी लोकल हत्यारे को सुपारी दी थी. पति की हत्या के बाद सोनम वहां से गायब हो गई. 

 10 मई को राजा-सोनम ने किया अरेंज मैरिज, 2 जून को हो गई पति की मौत 

10 मई को शादी के बाद 9 दिन बाद कपल हनीमून मनाने के लिए मेघालय गया. 23 मई को सोनम और राजा रघुवंशी के लापता होने की सूचना आई. करीब 11 दिन बाद यानी 2 जून को राजा रघुवंशी का शव बरामद हुआ. राजा का शव मिला, लेकिन सोनम का अता-पता नहीं था. एसआईटी छानबीन कर रही थी कि 9 जून को सोनम यूपी में गिरफ्तार कर ली गई.

ये भी पढ़ें- राजा रघुवंशी मर्डर केस: पत्‍नी सोनम रघुवंशी समेत 4 गिरफ्तार- मेघालय DGP

सूत्र कहते हैं कि सोनम इस शादी से खुश नहीं थी. वायरल वीडियो में भी दुल्हन बनीं सोनम खुश नहीं दिख रही हैं. सूत्र बताते हैं कि राजा की हत्या की आरोपी सोनम ने किसी लोकल हत्यारे को सुपारी दी थी और पति की हत्या होते ही सोनम वहां से गायब हो गई. 

'राजा हत्याकांड में 7 दिनों के भीतर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली'

राजा रघुवंशी केस में हुई 4 लोगों की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए मेघालय सीएम कॉनराड के संगमा ने एक्स पर लिखा, राजा हत्याकांड में 7 दिनों के भीतर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मध्य प्रदेश के रहने वाले 3 हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है, एक महिला ने सरेंडर किया है, जबकि एक अन्य अन्य की तलाश जारी है...बहुत बढ़िया. 

ये भी पढ़ें-Raja Murder Case: भाई को किया कॉल, ढाबे में मिली बदहवाश.... अभी किस हालत में है सोनम?

.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com