विज्ञापन
This Article is From May 30, 2025

रिश्तेदार ही निकले किडनैपर, विधायक के 2 साल के पोते को खोजकर लाई पुलिस, 3 आरोपी हिरासत में 

MP News: विधायक के पोते को किडनैप करने वाले कोई और नहीं बल्कि रिश्तेदार ही थे. करीब 20 घंटे की सघन तलाश और पुलिस की सतर्कता के बाद मासूम को छिंदवाड़ा जिले के तामिया से सकुशल बरामद कर लिया गया.

रिश्तेदार ही निकले किडनैपर, विधायक के 2 साल के पोते को खोजकर लाई पुलिस, 3 आरोपी हिरासत में 

MLA Grand son Kidnapping Case: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के विधायक के पोते को पुलिस ने किडनैपर्स के चंगुल से छुड़ा लिया है. दो साल के इस मासूम बच्चे को घर से किडनेप करने वाले कोई और नहीं बल्कि रिश्तेदार ही थी. पुलिस ने 20 घंटे के अंदर बच्चे को खोज निकाला और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

ये है मामला 

दरअसल सिलवानी से कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल के दो साल के पोते दिव्यम पटेल का गुरुवार को घर से अपहरण हो गया था. गुरुवार को घटना बेगमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पलोहा की है. आरोपियों ने यहां एक पत्र छोड़कर डेढ़ किलो सोना देने की मांग की थी. 

इस जगह से बरामद हुआ बच्चा

इस घटना के बाद हड़कंप मच गया. इसके बाद पुलिस ने बच्चे की पतासाजी शुरू कर दी. करीब 20 घंटे की सघन तलाश और पुलिस की सतर्कता के बाद मासूम को छिंदवाड़ा जिले के तामिया से सकुशल बरामद कर लिया गया.पुलिस ने दो आरोपियों को तामिया से, जबकि एक को बेगमगंज से गिरफ्तार किया है.बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है, और परिवार ने रायसेन और छिंदवाड़ा पुलिस का आभार जताया है.

बताया जा रहा है कि जब घर में केवल महिलाएं,बच्चे की मां, सात साल की बहन, दादी और चाची मौजूद थीं.घर में कुल 15 नौकर काम करते हैं और बच्चे के पिता योगेंद्र पटेल व उनके भाई राजू पटेल घटना के समय भोपाल में थे.

बच्चे की गुमशुदगी की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था.आईजी मिथलेश कुमार, एसपी पंकज पांडे, एएसपी कमलेश खरपूसे, एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव सहित सिलवानी और बेगमगंज थाना पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे.

पुलिस ने डॉग स्क्वॉड,ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच तेज की.सीसीटीवी में बच्चा सुबह 11 बजकर 2 मिनट पर सेब खाते हुए घर के आंगन में दिखा,लेकिन उसके बाद वो कहीं नजर नहीं आया.

जांच के दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले.डॉग स्क्वॉड बच्चे की गंध को दो किलोमीटर दूर बसिया ढाबे तक ले गया.जहां जाकर रुक गया.परिवार के सभी सदस्यों और नौकरों से पूछताछ की गई. तब सामने आया कि अपहरण की ये साजिश घर के ही रिश्तेदारों ने रची थी. आरोपियों को घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की लोकेशन पहले से पता थी और उन्होंने बच्चे के अपहरण से पहले एक धमकी भरा पत्र भी छोड़ा था. जिसमें डेढ़ किलो सोने की फिरौती मांगी गई थी.पुलिस की सतर्कता और टीमवर्क से दिव्यम को सकुशल बरामद कर लिया गया. बच्चे को देखकर परिवार की आंखें भर आईं और उन्होंने रायसेन और छिंदवाड़ा पुलिस का आभार जताया. फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है हैरानी की बात यह है यह तीनों आरोपी रिश्तेदार हैं.

ये भी पहली बार ससुराल आईं मंत्री तो क्या हुआ था उनके साथ? NDTV से बातचीत में किया बड़ा खुलासा

ये भी पढ़ें Video: "एक टाइम पानी नहीं मिला तो छटपटा जाएंगे आपलोग..." मंत्री ने भरी सभा में अफसरों को लगाई फटकार

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com