Raisen Worker Death: रायसेन में बड़ा हादसा; मिट्टी में दबकर मजदूर की मौत, चिनकी परियोजना में लापरवाही

Raisen Worker Death: रायसेन के चौरास क्षेत्र में चिनकी–बोरास डेम परियोजना के दौरान मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत. सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं थे. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Raisen Worker Death: रायसेन में बड़ा हादसा; मिट्टी में दबकर मजदूर की मौत, चिनकी परियोजना में लापरवाही

Raisen Worker Death: मध्य प्रदेश में रायसेन (Raisen) जिले के चौरास क्षेत्र में नर्मदा नदी (Narmada River) पर बन रही चिनकी-बोरास डेम परियोजना (Chinki Boras Dam Project Accident) में सुरक्षा की गंभीर लापरवाही सामने आई है. पाइपलाइन डालने के दौरान मिट्टी धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई. मजदूर सुरक्षा के किसी भी उपकरण के बिना गहरे गड्ढे में काम कर रहे थे. इतना ही नहीं, हादसे के समय कंपनी का डीपीएम और कोई भी इंजीनियर साइट पर मौजूद नहीं था.

गहरे गड्ढे में काम के दौरान धंसी मिट्टी, मजदूर दबा

जानकारी के अनुसार परियोजना का काम RVR कंपनी द्वारा कराया जा रहा था. पाइप डालने के लिए मजदूर गहरे गड्ढे में काम कर रहे थे. अचानक मिट्टी धंसने से मजदूर छोटू नोरिया गड्ढे में दब गया. साथियों ने तुरंत शोर मचाते हुए पास में काम कर रही जेसीबी को रोकने की गुहार लगाई, लेकिन समय रहते काम नहीं रोका गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मजदूर करीब आधे घंटे तक मिट्टी में दबा रहा. जब उसे बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. सुरक्षा उपकरण जैसे हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट, रस्सियाँ या सपोर्ट सिस्टम कुछ भी उपलब्ध नहीं था, जिससे हादसा और भी गंभीर हो गया.

मजदूरों ने कई बार चेताया, फिर भी नहीं रुका काम

साथ काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि मिट्टी ढीली होने के संकेत पहले ही मिल रहे थे. मजदूरों ने जेसीबी चालक को आवाज लगाकर काम रोकने के लिए कहा, परंतु किसी ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया. इस लापरवाही की वजह से एक युवक ने अपनी जान गंवा दी. यह घटना साफ तौर पर सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को दर्शाती है.

पुलिस मौके पर पहुंची, मर्ग कायम; जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची. शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया. अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुंवर सिंह मुकाती ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि परियोजना से जुड़े जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच की जाएगी और लापरवाही साबित होने पर आगे कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

परियोजना में सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

इस हादसे ने चिनकी-बोरास डेम परियोजना में सुरक्षा मानकों की पोल खोलकर रख दी है. बताया गया कि

  • मजदूरों को सुरक्षा उपकरण नहीं
  • साइट पर कोई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद नहीं
  • गहरे गड्ढे में बिना सुरक्षा उपायों के काम
  • ढीली मिट्टी के बावजूद मशीनरी नहीं रोकी गई

स्थानीय लोगों और मजदूरों ने मांग की है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के लिए परियोजना स्थल पर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराया जाए.

यह भी पढ़ें : RTE Admission 2026-27 MP: प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश, लॉटरी से चयन, इस तारीख तक करें Online आवेदन

Advertisement

यह भी पढ़ें : भोपाल के करोंद चौराहे पर विवाद, दिव्यांग और बस कर्मियों के बीच मारपीट, सड़क जाम

यह भी पढ़ें : Paan Farming: पान की विलुप्त होती खेती को बचाने की पहल; छुईखदान में शोध केंद्र शुरू, शेडनेट पर 50% अनुदान

यह भी पढ़ें : दुबई में फंसे इंदौर के दिग्गजों की घर वापसी; यूएई सरकार ने भेजी विशेष फ्लाइट, पूर्व MLA समेत ये हस्तियां लौटीं

Advertisement