विज्ञापन
Story ProgressBack

MP News: बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, बर्बाद हुई फसलों को देख रोने लगा किसान

MP News : मध्य प्रदेश में 50 ग्राम से लेकर 100 ग्राम वजन के खेतों में गिरने से फसलें टूटकर ज़मीन में गिर गई. इस ओला वृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद होने से भारी नुकसान हुआ है. 

Read Time: 3 min
MP News: बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, बर्बाद हुई फसलों को देख रोने लगा किसान

Rain and hail caused havoc: मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और ओले ने जमकर तबाही मचाई है. ओलों से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई है. इस बर्बादी को देखकर किसान बेहद चिंतित हैं. एक किसान अपने खेतों में हुई तबाही को देख फूट- फूट कर रो पड़ा. यह मार्मिक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो निवाड़ी का बताया जा रहा है.  

बता दें कि दो दिनों से प्रदेश में मौसम ने करवट ले रखा है. कई जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं. आसमान से लगातार हो रही आफत की बरसात ने किसानों के खेतों में पड़ी फसलों को खराब कर दिया है, जिसमें बम्होरी कला, जेवर, उपरारा, लिधौरा सहित आधा दर्जन गांवों में ओलों का कहर देखने को मिल रहा है. जिसमें किसानों की गेहूं, चना, सरसों, जवा मटर, सहित सब्जियां खेतों में टूट कर जमीन पर आ पड़ी है. करीब घंटे भर जिलों में हुई ओलावृष्टि के कारण लोग घरों में दुबक गए. कई लोगों के घायल होने की भी खबर है.  50 ग्राम से लेकर 100 ग्राम वजन तक के ओले खेतों में गिरने से फसलें टूटकर ज़मीन पर बिछ गई है. आज की इस ओलावृष्टि से किसानों के अनुसार 50 प्रतिशत फसलें खराब हो गई है. 

ये भी पढ़ें  BJP Candidate List: छत्तीसगढ़ में BJP ने किया बड़ा उलटफेर, सात सांसदों के काटे टिकट, इन 9 चेहरों पर जताया भरोसा

किसानों ने मांगा मुआवजा 

लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि जब थमीं तो किसान अपनी फसलों को देखने खेतों में पहुंचे, तो तबाही के मंजर को देख एक किसान बिलख- बिलख कर रो पड़ा. फसलें बर्बाद होने से दुखी होकर गरीब किसान बेहद चिंतित हैं. किसानों ने इसके लिए सरकार से मुआवजे भी मांग की है. बता दें कि फ़रवरी महीनें में बड़े पैमाने पर प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि हुई थी. इससे प्रदेश में कई जगह किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है. हालांकि, सरकार ने अफसरों को प्रभावित इलाकों का सर्वे करने के निर्देश दिए थे, लेकिन लोगों को अब भी मुआवजे और राहत राशि का इंतजार है. 

ये भी पढ़ें BJP Candidates List: सीधी लोकसभा सीट से BJP ने नए चेहरे पर जताया भरोसा, जानिए- कौन है डॉ. राजेश मिश्रा

                                                                                                                                                    

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
NDTV Madhya Pradesh Chhattisgarh
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close