विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2026

'राहुल गांधीजी इटली जाओ और आराम करो', BJP विधायक रामेश्वर बोले- उन्हें धनिया और चना का फर्क नहीं पता 

Rahul Gandhi: विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने कभी किसानों को सम्मान नहीं निधि दी. किसानों के खेत तक जाने वाले मार्गों का निर्माण नहीं कराया. कांग्रेस किस मुंह से किसानों से चर्चा करेगी.

'राहुल गांधीजी इटली जाओ और आराम करो', BJP विधायक रामेश्वर बोले- उन्हें धनिया और चना का फर्क नहीं पता 

Rahul Gandhi Bhopal visit: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भोपाल दौरे को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई. भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है.  उन्होंने कहा कि वो राहुल गांधी, जिन्हें धनिया और चना का फर्क नहीं पता. जिन्हें ये नहीं मालूम कि मिर्च लाल पैदा होती है या हरी, वो किसानों से क्या ही चर्चा करेंगे. इसलिए राहुल गांधीजी इटली जाओ और आराम करो. 

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस किस मुंह से किसानों से चर्चा करेगी, उसने कभी किसानों को सम्मान नहीं निधि दी. कांग्रेस ने किसानों के खेत तक जाने वाले मार्गों का निर्माण नहीं कराया. आज किसानों के हित और विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार निरंतर प्रयासरत है.  किसानों के साथ खड़ी रहने वाली सरकार, उनकी प्रगति के लिए दिन-रात खड़ी रहने वाली भाजपा सरकार है. इसलिए राहुल गांधी जी इटली जाओ और आराम करो. 

राहुल गांधी और खरगे कल भोपाल में, India-US Trade Deal के खिलाफ महाचौपाल में होंगे शामिल, बढ़ेगा सियासी पारा

भोपाल में किसान महाचौपाल का अयोजन 

दअरसल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार 24 फरवरी 2026 को इंडो-यूएस ट्रेड डील (India-US Trade Deal) के खिलाफ किसान महाचौपाल होगी. इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे. दोनों नेता मुख्य वक्ता के तौर पर किसान महाचौपाल को संबोधित करेंगे. किसान महाचौपाल का आयोजन जवाहर चौक पर होगा. इसके लिए यहां यहां दो बड़े डोम बनाए गए हैं, मंच पर करीब 250 नेताओं के बैठने की व्यवस्था की गई है.

सीहोर के सेठ जुम्मालाल की कर्जदार ब्रिटिश सरकार, 109 साल पहले दिए 35 हजार, अब पोता करेगा वसूली; कौन है रूठिया परिवार?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com