विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2025

Girl Student Missing: पुलिस आरक्षक परीक्षा देने आई युवती केंद्र से हुई लापता; CCTV फुटेज में ये दिखा

Girl Student Missing: परेशान पिता ने सहायता के लिए कॉलेज प्रबंधन से संपर्क किया, लेकिन उचित जानकारी न मिलने पर वह सिविल लाइन थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत कॉलेज पहुंची और जांच शुरू की. कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के दौरान एक महत्वपूर्ण सुराग मिला.

Girl Student Missing: पुलिस आरक्षक परीक्षा देने आई युवती केंद्र से हुई लापता; CCTV फुटेज में ये दिखा
Girl Student Missing: पुलिस आरक्षक परीक्षा देने आई युवती केंद्र से हुई लापता; CCTV फुटेज में ये दिखा

Satna News: मध्यप्रदेश पुलिस (MP Police) आरक्षक भर्ती परीक्षा देने भिंड जिले से आई एक छात्रा के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया. घटना बीते शुक्रवार की है. पिता बेटी को परीक्षा केंद्र में छोड़कर बाहर इंतजार कर रहा था, वहीं बेटी किसी युवक के साथ भाग निकली. जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय युवती भिंड जिले से अपने पिता कल्याण सिंह के साथ सतना के आदित्य कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची थी. परीक्षा समाप्त होने के बाद जब छात्रा पिता के पास नहीं आई तब पिता ने तलाश शुरू की. काफी खोज बीन के बाद यह पता चला कि वह परीक्षा केंद्र के बाहर से ही निकल गई. केंद्र से गायब हो गई, जिससे पिता परेशान हो गए.

CCTV फुटेज में मिले सुराग

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिता परीक्षा खत्म होने के दौरान बाहर बैठकर अपनी बेटी का इंतजार करते रहे, लेकिन काफी देर तक जब बेटी बाहर नहीं आई तो उन्होंने कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश शुरू की. कई घंटों की कोशिश के बावजूद छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला.

परेशान पिता ने सहायता के लिए कॉलेज प्रबंधन से संपर्क किया, लेकिन उचित जानकारी न मिलने पर वह सिविल लाइन थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत कॉलेज पहुंची और जांच शुरू की. कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के दौरान एक महत्वपूर्ण सुराग मिला.

फुटेज में लड़की एक अज्ञात युवक के साथ कॉलेज से बाहर जाती हुई दिखाई दी. फुटेज सामने आने के बाद पुलिस अब मामले को संदिग्ध मानते हुए आगे की जांच तेज कर चुकी है.

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने छात्रा और उसके साथ नजर आए युवक के संभावित लोकेशन का पता लगाने के लिए शहर के अन्य इलाकों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का काम शुरू कर दिया है. इसके लिए पुलिस दल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर भी पहुंच गया है, जहाँ से शहर भर के कैमरों का लाइव और रिकॉर्डेड डेटा प्राप्त किया जा रहा है. हालांकि अभी तक छात्रा की सटीक स्थिति या उसके साथ दिखाई दिए युवक की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और हर संभावित एंगल पर जांच जारी है.

यह भी पढ़ें : Maulana Mahmood Madani: जिहाद पर मौलाना मदनी का विवादित बयान; BJP नेता ने किया ऐसा पलटवार

यह भी पढ़ें : WPL 2026: क्लास बंक कर पुलिस के साथ खेला क्रिकेट; अब MP की क्रांति पर यूपी वॉरियर्स ने लगाया 50 लाख का दांव

यह भी पढ़ें : Love Jihad Case: शुभम से अमन बनने के बाद घर वापसी; विश्वास सारंग ने कहा मुस्लिम युवक फिर अपनाएगा सनातन धर्म

यह भी पढ़ें : Pradhan Mantri Awas Yojana: आवास योजना में MP टॉपर; गरीबों को मिला आशियाना; CM ने कहा-PM का मंत्र हो रहा साकार

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close