विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2025

शादीशुदा ने खुद को कुंवारा बताकर युवती को फंसाया, फिर दुष्कर्म किया; आरोपी को पुलिस ने दबोचा

रीवा जिले में एक शादीशुदा युवक ने अपने साथ काम करने वाली युवती को शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया. आरोपी रूपेश कुमार कुशवाहा ने युवती से कहा था कि वह कुंवारा है और उससे शादी करना चाहता है.

शादीशुदा ने खुद को कुंवारा बताकर युवती को फंसाया, फिर दुष्कर्म किया; आरोपी को पुलिस ने दबोचा

MP News in Hindi: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक शादीशुदा युवक ने अपने साथ काम करने वाली युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया. इसके बाद आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया. धोखा मिलने के बाद युवती थाने पहुंच गई और शिकायत मिलने के दो घंटे के भीतर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

मामला रीवा के अमहिया थाना क्षेत्र का है. दुष्कर्म पीड़िता युवती ने शिकायत करते हुए बताया कि इसी साल उसकी जान-पहचान रूपेश कुमार कुशवाहा से हुई, जो डिहिया नईगढ़ी का रहने वाला है. जान-पहचान के बाद दोनों के बीच कॉल, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप के जरिए बातचीत होने लगी. युवती का कहना है कि युवक खुद को कुंवारा बताया था और युवती से शादी करने की इच्छा जाहिर की थी. बातचीत के बीच ही उसने शादी का वादा भी किया.

दोस्त के रूम पर जाकर दुष्कर्म

युवती का आरोप है कि इस दौरान रूपेश कई बार उसके घर आया और मां को भी युवती से शादी करने की बात बताई. युवती की मां ने भी इस रिश्ते के लिए सहमति दे दी थी. आरोप है कि 9 अगस्त को जब पीड़िता नाइट ड्यूटी से लौट रही थी, तब रूपेश उसे अस्पताल के बाहर मिला और अपने दोस्त के किराए के कमरे पर ले गया. आरोप है कि उस दिन शादी का झांसा देकर पहली बार शारीरिक संबंध बनाए.

आरोप है कि इसी तरह 16 अगस्त और 2 अक्टूबर को भी आरोपी ने युवती को अपने दोस्त के कमरे में बुलाकर दुष्कर्म किया. उसके बाद में रूपेश ने उससे बात करना बंद कर दिया और शादी से इनकार कर दिया. इस बात की जानकारी युवती ने अपनी मां को दी, दोनों ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई.

अमहिया थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. थानेदार शिव अग्रवाल ने बताया कि युवती की शिकायत जांच में सही पाई गई. गिरफ्तारी के बाद आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें- बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई कब? नन की गिरफ्तारी मामले में महिला आयोग सख्त, DGP को दिए ये निर्देश

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com