विज्ञापन
This Article is From May 03, 2025

PM Awas Yojana के हितग्राहियों को शिवराज ने दिया तोहफा, कहा- खेती को एक आंदोलन बनाना चाहता हूं...

Union Minister Shivraj Singh Chouhan : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को गंजबासौदा विधानसभा के ग्यारसपुर में हितग्राहियों को PM आवास के स्वीकृति पत्र वितरित कर संबोधित किया. वहीं,  विदिशा रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों को निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ बैठक की.

PM Awas Yojana के हितग्राहियों को शिवराज ने दिया तोहफा, कहा- खेती को एक आंदोलन बनाना चाहता हूं...

PM Awas Yojana : पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तोहफा दिया है.बता दें, शिवराज सिंह चौहान शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा के दौरे पर रहे. शिवराज सिंह ने गंजबासौदा विधानसभा के ग्यारसपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए. साथ ही यहां कई विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया. इसके अलावा शिवराज सिंह ने विदिशा रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया और डीआरएम सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की.

Latest and Breaking News on NDTV

ग्यारसपुर में आयोजित पीएम आवास योजना कार्यक्रम में शिवराज सिंह ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि, आपने मुझे भरपूर आशीर्वाद दिया है, गंजबासौदा और पूरा विदिशा संसदीय क्षेत्र मेरे लिए एक परिवार है. हमारे बीच नेता, मंत्री और जनता का नहीं बल्कि प्रेम, स्नेह, आत्मीयता और भैया-मामा का रिश्ता है. आज बहुत ही आनंद का दिन है कि, मेरे गरीब भाई-बहनों को उनके सपनों के घर का स्वीकृति पत्र मिला है. 

'हर गरीब को पक्का मकान, हमारा संकल्प'

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा पिछले 10 वर्षों में ग्रामीण विकास के क्षेत्र में अद्भुत काम किए गए हैं, उनके संकल्प के इसी क्रम में आज भी ये विकास कार्य निरंतर जारी है. तीसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालते ही मोदी जी ने सबसे पहले गरीबों के लिए 3 करोड़ पक्के मकान और बनाए जाने का फैसला लिया.

जिसमें 1 करोड़ शहरी और 2 करोड़ पक्के मकान ग्रामीण क्षेत्र में बनाए जा रहे हैं. मोदी जी की यही दूरदृष्टि गरीबों, दलितों, पिछड़ों, कमजोर वर्ग के लोगों, महिलाओं और दिव्यांगों के जीवन में केवल घर ही नहीं बल्कि उसके साथ ढेर सारी खुशियाँ, स्वाभिमान और आत्मसम्मान भी लेकर आई है. शिवराज सिंह ने कहा कि, जब से मैं ग्रामीण विकास मंत्री बना हूं, तब से गंजबासौदा विधानसभा में ही 27 हजार 700 से ज्यादा पक्के मकान स्वीकृत किए जा चुके हैं, पीएम जन-मन के मकान अलग हैं, आवास प्लस के 5 हजार 181, प्रधानमंत्री आवास के 18 हजार 588 और जन-मन के अन्तर्गत ही 28 सड़कें यहाँ स्वीकृत की गई हैं. अब पक्के मकान के लिए फिर से सर्वे भी प्रारंभ कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि, अब प्रधानमंत्री आवास योजना में तीन बड़े बदलाव भी किए गए हैं.

'सुविधाओं से लैस होगा विदिशा रेलवे स्टेशन'

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, आजादी के अमृत काल में विकसित भारत हमारा लक्ष्य है और विकसित भारत के लिए रेलवे स्टेशन भी विकसित होना चाहिए. इसलिए विदिशा रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण के लिए, जहां जनता की सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रथम चरण में 24 करोड़ रुपए स्वीकृत किये गए थे. उनके काम अभी जारी हैं. उन्होंने कहा कि, साफ प्लेटफॉर्म हों, सारी न्यूनतम आवश्यकताएँ पूरी हों, वैटिंग हॉल अच्छे हों, शौचालय अच्छे हों, बैठने की पर्याप्त व्यवस्था हो, प्रवेश के समय ही यात्री महसूस करें कि यहां आना सुखद हैंय इसके लिए पहले चरण का काम चल रहा है. 

धान की दो किस्मों का लोकार्पण

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, खेती का पैटर्न बदलने की कोशिश करना है, हमारे वैज्ञानिक अच्छे बीज बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि, मैं रविवार को धान की दो किस्मों का लोकार्पण करने वाला हूं, जिसमें  30% उत्पादन बढ़ेगा और 20 दिन पहले फसल आ जाएगी. अगर 20 दिन पहले फसल आ जाती है तो अगली फसल की तैयारी भी जल्दी हो जाएगी. शिवराज सिंह ने कहा कि, गेहूं में भी यही कोशिश कर रहा हूँ कि, जल्दी उत्पादन वाली किस्में बन सकें. वहीं शिवराज सिंह ने कहा कि, लैब टू लैंड यानी कि, वैज्ञानिक खेतों तक पहुंचें.

वैज्ञानिक लैब में बैठकर जो प्रयोग करते हैं वो कैसे खेतों तक पहुंचे, इसके लिए 29 मई से 4-4 वैज्ञानिकों की टीम बनाई जाएगी. वैज्ञानिकों की टीम अलग-अलग जिलों में 15 दिनों तक घूमेंगे और खतों में जाकर किसानों को नए प्रयोगों के संबंध में जानकारी देंगे. साथ ही किसान के खेत की मिट्टी के बारे में भी बताएंगे कि, मिट्टी को और उपजाऊ कैसे बनाया जा सकता है. 

ये पढ़ें- पाकिस्तान से अब नहीं आ सकते मेल, पार्सल और डाक, जानें सरकार ने क्या उठाया नया कदम ?

एक राष्ट्र एक चुनाव

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमेशा चुनाव कार्य की वजह से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री और राज्य के मंत्रीगणों का भी समय खराब होता है. लॉन्ग टर्म प्लानिंग और विकास के सभी काम ठप्प हो जाते हैं. शिवराज सिंह ने कहा कि, अगर देश में एक साथ चुनाव होंगे तो बाकी साढ़े चार साल सरकारें केवल विकास के काम में जुट सकती है। इसलिए देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होने चाहिए. शिवराज सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि, संसद में विधेयक पेश हुआ है, आप भी हमें समर्थन दीजिए.

ये भी पढ़ें- Road Accident में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर मौत, शिवपुरी के इस गांव में पसरा मातम

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com