विज्ञापन

युवती का गला रेता, फिर खुद दे दी जान, निवाड़ी में दो मौत से सनसनी; प्रेम प्रसंग की आशंका

Niwari Crime News: प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था. किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसा में बदल गया. बताया जा रहा है कि युवक ने पहले युवती का गला रेतकर हत्या की, फिर खुद फांसी लगा ली. युवक और युवती के शव करीब 100 मीटर की दूरी पर मिले हैं.

युवती का गला रेता, फिर खुद दे दी जान, निवाड़ी में दो मौत से सनसनी; प्रेम प्रसंग की आशंका
Niwari Murder Suicide : 11 अप्रैल से लापता युवती का शव रविवार को सब मिला. (एआई फोटो)

Niwari Murder Suicide: मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के सेंदरी गांव में रविवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पहले युवक ने युवती की धारदार हथियार से हत्या कर दी. इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दी. युवती एक दिन पहले से घर से लापता थी, परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी. जांच के दौरान रविवार को युवती और युवक के शव सेंदरी थाना क्षेत्र के यूपी-एमपी बॉर्डर पर मिले.

यह मामला सेंदरी गांव के पूछा की पहाड़ी, ठिमरपुरा एमपी-यूपी बॉर्डर का है. मृतक की पहचान हरेंद्र केवट (उम्र करीब 24 वर्ष) निवासी सिरोनी गांव, टहरौली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है. वहीं मृतका का नाम वर्षा केवट (उम्र लगभग 20 वर्ष) सिंदूर सागर क्षेत्र की रहने वाली थी.

दोनों के बीच चल रहा था प्रेम प्रसंग 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था. किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसा में बदल गया. बताया जा रहा है कि युवक ने पहले युवती का गला रेतकर हत्या की, इसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी. युवक और युवती के शव करीब 100 मीटर की दूरी पर मिले. युवती शनिवार सुबह से घर से लापता थी, पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी. बताया जा रहा है कि युवती की जल्द शादी होने वाली थी. 

खंगाले जा रहे कॉल रिकार्ड 

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया. एफएसएल टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. फिलहाल दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस अब दोनों के कॉल रिकॉर्ड खंगाल रही है, ताकि घटना का पूरा खुलासा किया जा सके. 

पुलिस कर रही मामले की जांच 

निवाड़ी पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है. हर एंगल से पड़ताल की जा रही है. जल्द ही पूरी घटना का खुलासा किया जाएगा. 

(निवाड़ी से मयंक की रिपोर्ट) 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com