विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2025

MP News : ओवरलोड ट्रैक्टर का टायर फटा, दो छात्रों की मौके पर दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

Neemuch Road Accident : ओवरलोड ट्रैक्टर का टायर फटा तो मौके पर दो दोस्तों की मौत हो गई. वहीं, तीसरा दोस्त बुरी तरह घायल है. बाइक पर सवार होकर ये तीनों एग्जाम खत्म होने के बाद मंदिर जा रहे थे. 

MP News : ओवरलोड ट्रैक्टर का टायर फटा, दो छात्रों की मौके पर दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

Overloaded Tractor : एग्जाम खत्म होते ही तीन दोस्तों की दोस्ती हमेशा के लिए खत्म हो गई. दो दोस्तों की मौत हो गई. वहीं, तीसरा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. ये दुखद खबर आई है एमपी के नीमच जिले से. नीमच के सिंगोली के तिलस्वां मार्ग स्थित ग्राम फुसरिया के पास शुक्रवार शाम एक ओवरलोड ट्रैक्टर का टायर फटने से दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई.जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. इस खबर के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है. वहीं, स्कूली छात्रों के बीच शोक की लहर है.  

भीषण दुर्घटना का शिकार हो गए छात्र 

बताया जा रहा है कि सिंगोली थाना क्षेत्र के ग्राम फुसरिया के पास शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे तीन छात्र बाइक पर सवार होकर तिलस्वां महादेव दर्शन करने जा रहे थे. ग्राम फूंसरिया से आगे एक पत्थर से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर का टायर फट गया, जिससे ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया. ऐसे में पास से गुजर रहे बाइक पर सवार तीनों छात्र ट्राली में भरे पत्थरों से टकराकर भीषण दुर्घटना का शिकार हो गए. दुर्घटना में कांग्रेस नेता बालकिशन धाकड़ का पुत्र सांवरा धाकड़ निवासी लाडपुरा थाना सिंगोली, विशाल पिता राधेश्याम धाकड़ की मौके पर ही मौत हो गई.

ये भी पढ़ें- हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सेवानिवृत्त कर्मचारी से ₹5,27,961 की वसूली अवैध, अब ब्याज सहित लौटाने का आदेश

कदवासा को गंभीर चोट लगी

दुर्घटना में अभय कुमार पिता शिवलाल धाकड़ निवासी कदवासा को गंभीर चोट लगी, जिसे दूसरी जगह इलाज के लिए रेफर किया गया.  डॉक्टर्स ने मृतकों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया. तीनों छात्र 10 वीं कक्षा में पढ़ रहे थे. पेपर खत्म होने के बाद मंदिर जा रहे थे. 

ये भी पढ़ें- 2 लाख की इनामी महिला नक्सली ने छोड़ा जंगल का जीवन, अब सरेंडर करने पर मिलेगी ये सुविधाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com