विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2026

75 लाख की लूट का चंद घंटों में पर्दाफाश, होटल के अपनों ने ही रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार, 66 लाख बरामद

Narsinghpur Police: पुलिस को बताया गया कि कट्टे और हथियारों की नोक पर लुटेरे वहां रखी करीब 80 लाख रुपये की भारी-भरकम नकदी लेकर फरार हो गए. शहर के बीचों-बीच हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई.आरोपियों को दबोचने के लिए पांच टीमें बनाई गईं.

75 लाख की लूट का चंद घंटों में पर्दाफाश, होटल के अपनों ने ही रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार, 66 लाख बरामद

Madhya Pradesh News: नरसिंहपुर पुलिस बड़ी लूट की गुत्थी को आखिरकार सुलझा लिया है. यहां के होटल कुसुम वैली में हुई लगभग 75-80 लाख रुपये की लूट की कहानी फिल्मी निकली, जहां होटल के भरोसेमंद कर्मचारियों ने ही डकैती की पटकथा लिखी थी. आधी रात का वो खौफनाक जब मंगलवार की रात करीब ढाई बजे नकाबपोश लुटेरों ने होटल कुसुम वैली में धावा बोला.

80 लाख रुपये लेकर फरार हो गया लुटेरा

कट्टे और हथियारों की नोक पर लुटेरे वहां रखी करीब 80 लाख रुपये की भारी-भरकम नकदी लेकर फरार हो गए. शहर के बीचों-बीच हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई.आरोपियों को दबोचने के लिए पांच टीमें बनाई गईं.

ऐसे दिया घटना को अंजाम

पुलिस ने बारीकी से होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और होटल स्टाफ के हर बर्ताव पर निगरानी रखी. पूछताछ के दौरान होटल के मैनेजर चंद्रेश रजक पर पुलिस को संदेह पुख्ता हुआ. पुलिसिया पूछताछ में चंद्रेश टूट गया और पूरी साजिश का परत दर परत खुलासा होता गया. होटल के एक और कर्मचारी अनुज कुमार को पता था कि होटल में भारी नकदी रखी है. लालच में आकर उसने चंद्रेश और राकेश शुक्ला के साथ मिलकर लूट का जाल बुना और दूसरे अपराधियों को शामिल कर घटना को अंजाम दिया.

इस साजिश में 7 लोग शामिल

पुलिस ने बताया कि उक्त घटनाक्रम में लगभग सात लोग शामिल थे, जिनमें से पुलिस ने ​होटल मैनेजर चंद्रेश रजक, ​अनुज वाल्मीकि, सहित चार आरोपियौ को गिरफ्तार कर लिया. वहीं शेष तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई है. जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. ​पुलिस ने अब तक 66 लाख रुपये की नकदी भी बरामद कर ली है. शेष राशि और अन्य फरार साथियों की तलाश जारी है.

ये भी पढ़ें: धान खरीद बंद: सत्यापन के बाद भी नहीं बिक पाया 6000 क्विंटल Dhan, बिलासपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों किसान, धरने की दी चेतावनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com