विज्ञापन

ग्यारह साल की नन्ही रिपोर्टर ने लिया कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल का साक्षात्कार, Video हो रहा वायरल

नरसिंहपुर विधानसभा के बम्होरी गांव की रहने वाली महज 11 साल की छवि विश्वकर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर छाई हो रही है. वजह है, उनके इंटरव्यू लेने का रोचक अंदाज. छवि अपने सवालों में साक्षात्कार लेने के पहले पूरी तैयारी करती हैं, जिसकी झलक उनकी इंटरव्यू में साफ देखी जा सकती है.

ग्यारह साल की नन्ही रिपोर्टर ने लिया कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल का साक्षात्कार, Video हो रहा वायरल

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की नरसिंहपुर विधानसभा के बम्होरी गांव की रहने वाली छवि विश्वकर्मा इन दिनों अपने इंटरव्यू या साक्षात्कार लेने के चलते सोशल मीडिया पर जमकर छाई हुई है. यूं तो छवि करीब 30 से 40 इंटरव्यू कर चुकी हैं, लेकिन इनमें खास इंटरव्यू है कथा वाचक विपिन बिहारी महाराज, पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल और उसके बाद अब पंचायत, ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल का.

दरअसल, पिछली 6 फरवरी को कैबिनेट मंत्री और नरसिंहपुर विधानसभा की विधायक प्रहलाद पटेल बम्होरी गांव में आयुर्वेदिक औषधालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे. इस दौरान मंच पर छवि ने उनको पकड़ लिया और नर्मदा परिक्रमा से संबंधित सवाल अपने मासूमियत भरे अंदाज में पूछ लिए, जिसका मंत्री महोदय ने मुस्कुराते हुए शानदार अंदाज में जवाब दिया. हालांकि, इस वीडियो को मंत्री प्रहलाद पटेल ने अपने फेसबुक पर भी पोस्ट किया है.

इंटरव्यू की सोशल मीडिया पर धूम

नरसिंहपुर विधानसभा के बम्होरी गांव की रहने वाली महज 11 साल की छवि विश्वकर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर छाई हो रही है. वजह है, उनके इंटरव्यू लेने का रोचक अंदाज. छवि अपने सवालों में साक्षात्कार लेने के पहले पूरी तैयारी करती हैं, जिसकी झलक उनकी इंटरव्यू में साफ देखी जा सकती है.

कहां से सीखा इंटरव्यू लेना ?

सबसे खास बात यह है की छवि ने इंटरव्यू लेने का मन अपने पिताजी के कहने पर बनाया. इस बच्ची ने न्यूज़ चैनल पर कोई साक्षात्कार नहीं देखी है. लिहाजा, उन्हें न्यूज़ चैनल के इंटरव्यू लेने वाले एंकरों से कोई खास इत्तेफाक नहीं है. छवि का इंटरव्यू लेने का सिलसिला पिछले नवरात्रि से शुरू हुआ. इ के बाद करीब तीन महीने में वे 20 इंटरव्यू से ज्यादा ले चुकी हैं.

भाई हैं कॉमेडियन, तो बहन निभाती हैं कैमरामैन की भूमिका

कक्षा पांच में पढ़ने वाली छवि के परिवार में माता-पिता के अलावा बड़ी बहन मोनिका है और एक छोटा भाई प्रिंस विश्वकर्मा है, जो कक्षा तीन में पढ़ता है. इसके साथ ही प्रिंस कॉमेडी वीडियो भी बनाता है. इन बच्चों का इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक तक में अकाउंट है, जो पिता शिवकुमार विश्वकर्मा के नाम से हैं. हालांकि, इसमें स्लोगन साफ दिया गया है "हंसना और हंसाना".

यह भी पढ़ें- मंदिर में तोड़फोड़ से आगजनी तक…, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश, जानिए गरियाबंद हिंसा की इनसाइड स्टोरी

पिता शिवकुमार विश्वकर्मा कारपेंटर हैं, जो मजदूरी कर घर चलते हैं, तो मां राधा विश्वकर्मा हाउसवाइफ हैं, पर जिस तरह से पूरे परिवार ने सोशल मीडिया का बेहद सार्थक उपयोग किया है. उससे समझा जा सकता है कि जिंदगी में आनंद पैसों से नहीं खुशियों से आती है. ऐसा कहा भी जाता है कि जिसकी मस्ती जिंदा है, उसकी हस्ती जिंदा है.

यह भी पढ़ें- अनियंत्रित पिकअप वाहन ने लोगों को कुचला, 1 महिला की मौत, 2 गंभीर; सड़क पर बस खड़े होने से हादसा 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close