विज्ञापन

Viral Video Nagalwadi: नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप; चार युवक पकड़े गए, वीडियो वायरल

Viral Video Nagalwadi: बड़वानी जिले के नागलवाड़ी में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप पर चार युवकों को भीड़ ने पकड़ा और पीटा. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Viral Video Nagalwadi: नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप; चार युवक पकड़े गए, वीडियो वायरल
Viral Video Nagalwadi: नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप; चार युवक पकड़े गए, वीडियो वायरल

Viral Video Nagalwadi: बड़वानी जिले के नागलवाड़ी (Nagalwadi Haat Bazaar Dispute) क्षेत्र से मंगलवार को हुई मारपीट की एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. जानकारी के अनुसार, साप्ताहिक हाट बाजार होने की वजह से आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग नागलवाड़ी बाजार पहुंचे थे. इसी भीड़ के बीच एक नाबालिग लड़की से 4 युवकों में से किसी ने छेड़छाड़ कर दी मारपीट का यह वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि, वीडियो में दिख रही घटनाओं की पुष्टि एनडीटीवी नहीं करता.

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने पकड़ा

आरोप है कि पानी भरने गई एक नाबालिग लड़की के साथ उनमें से किसी एक युवक ने छेड़छाड़ की. जैसे ही यह बात लड़की के परिजनों और ग्रामीणों तक पहुंची, उन्होंने तुरंत चारों युवकों की तलाश शुरू कर दी. थोड़ी देर बाद ग्रामीणों ने चारों को पकड़ लिया. गुस्साए लोगों ने युवकों के हाथ रस्सी से बांधकर उन्हें चौराहे पर खड़ा कर दिया और जमकर मारपीट की. घटना के समय वहां बड़ी भीड़ मौजूद थी. इसी दौरान कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में मारपीट और घटना स्थल का बोर्ड भी दिखाई दिया

वायरल वीडियो में चारों युवकों के हाथ बंधे दिखाई देते हैं और कई लोग उनसे मारपीट करते नजर आते हैं. वीडियो में नागलवाड़ी से खापरखेड़ा मार्ग का साइनबोर्ड भी दिख रहा है, जिससे घटना का स्थान इसी क्षेत्र का होने की पुष्टि होती है. वीडियो में कुछ लोगों की आवाज भी सुनाई देती है, जिसमें लड़की से छेड़छाड़ की बात कही जा रही है. मारपीट के दौरान कुछ युवक ‘गलती हो गई, माफ कर दीजिए, दोबारा नहीं होगा' जैसी बातें कहते हुए भी सुनाई दे रहे हैं.

शिकायत नहीं, कार्रवाई शिकायत मिलने पर करेंगे : पुलिस

नागलवाड़ी पुलिस का कहना है कि इस घटना को लेकर उन्हें अब तक कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है. हालांकि, वायरल वीडियो पर पुलिस ने कहा कि यदि किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत मिलती है, तो जांच और कार्रवाई की जाएगी. गांव के कई लोगों ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की हरकतें गांव की छवि को खराब करती हैं और किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें : CG Vidhan Sabha Budget Satra 2026: जंबूरी विवाद पर हंगामा, सड़कों पर भी उठे सवाल, कांग्रेस का वॉकआउट

यह भी पढ़ें : EV Policy MP: चार्जिंग स्टेशन पर 30% तक अनुदान; इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए ऐसे करें आवेदन

यह भी पढ़ें : Naxal Free India: छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों का सरेंडर; सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, जानिए कितना था इनाम?

यह भी पढ़ें : CG Vidhan Sabha Budget Satra 2026: जंबूरी विवाद पर हंगामा, सड़कों पर भी उठे सवाल, कांग्रेस का वॉकआउट

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close