विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2025

कुएं से रात भर आती रही आवाज़, मामला खुला तो 4 लोगों पर पुलिस ने की FIR दर्ज

MP News in Hindi : घटना की शिकायत पर पुलिस ने पति कुलदीप, ससुर, सास और देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

कुएं से रात भर आती रही आवाज़, मामला खुला तो 4 लोगों पर पुलिस ने की FIR दर्ज
फाइल फोटो

MP News in Hindi : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. सबलगढ़ थाना क्षेत्र के रहूगांव में दहेज न लाने पर एक महिला के साथ मारपीट की गई और उसे रात के अंधेरे में कुएं में फेंक दिया गया. महिला लगभग 4-5 घंटे तक कुएं में तड़पती रही. सुबह ग्रामीणों ने उसे बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला. पीड़ित महिला कैलारस थाना क्षेत्र के खेड़ाडिगवार गांव की निवासी है. लगभग 3 साल पहले उसकी शादी रहूगांव के रामप्रसाद शर्मा के बेटे कुलदीप शर्मा से हुई थी. शादी के बाद से ही कुलदीप और उसके परिवार वाले दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित कर रहे थे.

कुएं में पड़ी रात-भर चीखती रही महिला

15 जनवरी की रात करीब 3 बजे महिला के पति कुलदीप, ससुर, सास और देवर ने मिलकर उसकी बुरी तरह पिटाई की और फिर उसे गांव के कुएं में फेंक दिया. महिला की चीख-पुकार सुनकर सुबह ग्रामीण कुएं के पास पहुंचे. ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत के बाद उसे कुएं से बाहर निकाला.

ये भी पढ़ें : 

• स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट ! छापे में जो सामान मिला उसे देख पुलिस भी चौंक गई

• बॉस ने किया रेप तो लड़की ने ऑफिस में की खुदकुशी... WhatsApp ने खोले राज

• साड़ी का पल्लू कसकर महिला के साथ हैवानियत ! बदले के लिए शख्स ने पार की हदें

पुलिस ने 4 लोगों पर FIR की दर्ज

गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत सबलगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां उसका इलाज चल रहा है. घटना की शिकायत पर पुलिस ने पति कुलदीप, ससुर, सास और देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com