Petrol-Diesel Price: छत्तीसगढ़ में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए एमपी में आज क्या है भाव ?

Today Petrol Diesel Price: नई कीमत के मुताबिक, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में  रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. वहीं, छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी की गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Petrol-Diesel Price today: पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price) की नई कीमतें तेल कंपनियों ने जारी कर दी है.
भारतीय तेल कंपनियों (Indian oil companies) ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश भर के लिए रविवार की सुबह पेट्रोल-डीजल  की नई कीमतें जारी की. नई कीमत के मुताबिक, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में  रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. वहीं, छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी की गई है. छत्तीसगढ़ में पेट्रोल के दाम में 0.60 पैसे और डीजल की कीमत में0.59 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है.  

छत्तीसगढ़ में 102.98 रुपए प्रति लीटर हुआ पेट्रोल

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल की कीमत में रविवार को 60 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में पेट्रोल औसतन 102.98 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. वहीं, डीजल 59 पैसे की कमी के साथ औसतन 95.96  रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.  अगर बीते दिन यानी शनिवार की बात करें, तो शनिवार को भी प्रदेश में पेट्रोल 103.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल  96.55 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था. इधर, मध्य प्रदेश में बिना किसी बदलाव के रविवार को पेट्रोल 109.70  रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, डीजल 94.89  रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

Advertisement

ये हैं राजधानी भोपाल समेत एमपी के बड़े शहरों के ताजा रेट

भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपये और डीजल 93.90 रुपये प्रति लीटर है.

इंदौर में पेट्रोल 108.50  रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.79 रुपये प्रति लीटर है.

ग्वालियर में पेट्रोल 108.91 रुपये और डीजल 94.14  रुपये प्रति लीटर है.

जबलपुर में पेट्रोल 108.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.00 रुपये प्रति लीटर है.

उज्जैन में पेट्रोल 109.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.25 रुपये प्रति लीटर है.

ये कोई मुद्दा ही नहीं है... 27 फीसदी OBC आरक्षण पर पूछा सवाल तो माइक हटाकर कार में जा बैठे 'मंत्री जी'
 

ये हैं राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के बड़े शहरों के ताजा रेट

रायपुर में पेट्रोल 102.45  रुपये और डीजल 95.44  रुपये प्रति लीटर है.

रायगढ़ में पेट्रोल 102.75  रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.73  रुपये प्रति लीटर है.

बस्तर में पेट्रोल 105.29 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.23 रुपये प्रति लीटर है.

दुर्ग में पेट्रोल 102.71 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.69 रुपये प्रति लीटर है.

जशपुर में पेट्रोल 104.02 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.98 रुपये प्रति लीटर है.

फिर चर्चा में 'झोपड़ी वाले विधायक', कमलेश्वर डोडियार पर लगा 1 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.