विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2025

ये कैसी सजा ! बेरहम शिक्षक ने मासूम छात्र के साथ बेरहमी से की मारपीट, शरीर और सिर पर चोट के निशान

Madhya Pradesh News: पीड़ित छात्र नौवीं कक्षा में पढ़ाई करता है और वो पढ़ाई करने के लिए शिवपुरी के एक हॉस्टल में रह रहा था. इसी दौरान उसका विवाद हॉस्टल के एक छात्र के साथ हो गया.

ये कैसी सजा ! बेरहम शिक्षक ने मासूम छात्र के साथ बेरहमी से की मारपीट, शरीर और सिर पर चोट के निशान

Teacher brutally assaulted student: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है. छात्र पढ़ाई करने अशोकनगर से शिवपुरी आया था और वह हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था. इस दौरान उसका हॉस्टल में एक छात्र के साथ विवाद हो गया. मामला जब हॉस्टल इंचार्ज और शिक्षक के पास पहुंचा तो उसने बेरहमी से छात्र के साथ मारपीट कर दी.

छात्र के साथ शिक्षक ने बेरहमी से की मारपीट

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित छात्र नौवीं कक्षा में पढ़ाई करता है और वो पढ़ाई करने के लिए शिवपुरी के एक हॉस्टल में रह रहा था. इसी दौरान उसका विवाद हॉस्टल के एक छात्र के साथ हो गया. हालांकि जब यह मामला हॉस्टल इंचार्ज और शिक्षक के पास पहुंचा तो उसने छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट की. इस दौरान शिक्षक ने छात्र को प्लास्टिक के पाइप से मारपीट की. 

शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज

इस घटना के बाद पीड़ित छात्र ने मोबाइल के जरिए अपने परिवार को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद वो अशोकनगर से शिवपुरी पहुंचे और थाने में जाकर शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

पूरे शरीर पर चोट के निशान

पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. इसके अलावा छात्र का मेडिकल टेस्ट कराया गया. बता दें कि मेडिकल रिपोर्ट में चौंकाने वाला मामला सामने है. रिपोर्ट के मुताबिक, छात्र के साथ बुरी तरीके से मारपीट की गई है. उसे प्लास्टिक के पाइप से मारा गया है, जिसके कारण उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं और सिर में भी चोट लगी है.

पीड़ित छात्र और उसके परिजनों की शिकायत पर सिटी कोतवाली के प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. 

ये भी पढ़े: Holi 2025: 14 या 15 मार्च... कब है होली? इस दिन जलेगी होलिका, यहां जानिए सही डेट और शुभ मुहूर्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com