Madhya Pradesh-Chhattisgarh Weather: मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री से पहले आंधी-बारिश का दौर जारी है. जून की शुरुआत से ही प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है. रविवार को भी देवास, सीहोर समेत कई जिलों में आंधी बारिश के साथ बारिश हुई. इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार, 8 जून के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. IMD के अनुसार, आधे राज्य में आंधी बारिश की संभावना है.
इन जिलों में आंधी-बारिश की संभावनाएं
मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सागर, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा,नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा, बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन और बड़वानी में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी, लू का अलर्ट जारी
इदर, छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री से पहले तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है. बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोतरी हुई है. वहीं मौसम विभाग की माने तो अगले 5 दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों में लू चलने की संभावना है. इस दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा.
रविवार की बात करे तो छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सबसे ज्यादा 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं रायपुर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा. अंबिकापुर में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, जगदलपुर में तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
ये भी पढ़ें: MP LPG Price Hike: Gwalior-उज्जैन में LPG सिलेंडर 1000 रुपये पार, जानें- आपके शहर में कितने हुए दाम
ये भी पढ़ें: 38 डिग्री गर्मी में बीमार बेटे का स्ट्रेचर धकेलते रहे माता-पिता, MY अस्पताल से सामने आई बड़ी लापरवाही