विज्ञापन

MP में मानसून का सबसे स्ट्रॉन्ग सिस्टम, 5 जिलों में बाढ़ का खतरा, भोपाल-गुना और खंडवा में स्कूल बंद

IMD के मुताबिक राज्य में मानसून का सबसे मजबूत सिस्टम सक्रिय है. अगले 24 घंटे में 5 जिलों में 4 इंच से ज्यादा बारिश हो सकती है. भारी बारिश के चलते भोपाल, खंडवा और गुना में 12 अगस्त के लिए सभी स्कूल बंद हैं.

बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई चिंता, नर्मदा घाटों पर प्रशासन अलर्ट , घाटों पर स्नान और नाव चलाने पर रोक.
NDTV

मध्य प्रदेश में फिलहाल मानसून का सबसे मजबूत सिस्टम है, जिस वजह से लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 5 जिलों में बाढ़ का खतरा बताया है. उधर, भारी बारिश के चलते भोपाल, खंडवा और गुना में 12 अगस्त के लिए सभी स्कूलों को बंद कर दिया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य के पांच जिले ऐसे हैं, जहां अगले 24 घंटे में 4 इंच से ज्यादा पानी गिर सकता है.

इंदौर-उज्जैन संभाग में मानसून आज सबसे ज्यादा एक्टिव है. IMD का कहना है कि बुधवार को रतलाम, झाबुआ, धार, बड़वानी और इंदौर में आज झमाझम बारिश हो सकती है. इससे इन जिलों के कुछ इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है.

इन जिलों में भी बारिश का अलर्ट

इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, आलीराजपुर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर और जबलपुर में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा.

साथ ही कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में भी हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

राहत बचाव दल ने 527 लोगों की जान बचाई: सीएम डॉ मोहन यादव 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया है कि राज्य में राहत बचाव दल के द्वारा अब तक 527 लोगों की जान बचाई गई है. राज्य की राजधानी भोपाल सहित कई हिस्सों में रविवार से शुरू हुई बारिश मंगलवार को भी जारी रहा. उन्होंने कहा कि इस बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है, जबकि निचली बस्तियों में रहने वाले या फिर नदी नालों के किनारे के गांव तथा बस्तियों के निवासी मुश्किल में घिर गए हैं.

इसकी वजह भी है क्योंकि इन बस्तियों तक पानी पहुंच गया है. राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बारिश की स्थिति और कुछ इलाकों में हुई ज्यादा बारिश से बने हालातों की चर्चा करते हुए कहा कि बारिश का समय है. इस बार सामान्य से 15 प्रतिशत कम बारिश हुई है. जहां बारिश ज्यादा हुई है वहां पर आमजनों को राहत पहुंचाने का कार्य जारी है.

ये भी पढ़ें- बारिश बनी मुसीबत! भोपाल के 7 युवक पिकनिक स्पॉट पर फंसे, तेज बहाव के बीच SDRF ने किया रेस्क्यू

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com