विज्ञापन
This Article is From May 30, 2025

तालाब में अचानक मरने लगीं हजारों मछलियां, मवेशियों ने भी पानी पीना कर दिया बंद, क्या है मामला?

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा तहसील के दिनारा कस्बे में स्थित दिनारा तालाब में हजारों मछलियों की अचानक मौत हो रही है. इस तालाब पर लगभग 20,000 लोगों की पेयजल की निर्भरता है, जिससे स्थानीय लोगों में डर और चिंता बढ़ गई है. लोगों को शक है कि तालाब में जहर मिलाया गया है, जिससे मछलियां मर रही हैं.

तालाब में अचानक मरने लगीं हजारों मछलियां, मवेशियों ने भी पानी पीना कर दिया बंद, क्या है मामला?
तालाब में हजारों मछलियों की मौत
ndtv

MP News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की करेरा तहसील अंतर्गत आने वाले दिनारा कस्बे में मौजूद दिनारा तालाब में रहस्यमई तरीके से मछलियों की मौत का एक मामला सामने आया है. तालाब में पिछले दो दिनों से लगातार हजारों की संख्या में मछलियों की मौत हो रही है. इस तालाब से अब मवेशियों ने भी पानी पीना बंद कर दिया है. स्थानीय लोगों की शिकायत पर अब मत्स्य विभाग ने जांच के आदेश जारी किए हैं. 

इलाके की लगभग 20000 की आबादी इस तालाब पर पेयजल के लिए आश्रित है. ऐसे में स्थानीय लोगों में डर और चिंता का माहौल व्याप्त हो गया है. लोगों को आशंका है कि तालाब में किसी ने जहरीला पदार्थ मिलाया है, जिसकी वजह से लगातार मछलियों की मौत हो रही है. फिलहाल यह मामला जांच में है और मत्स्य विभाग की जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो पाएगी. 

मछली शिकारी पर शक

स्थानीय लोगों का आरोप है कि मत्स्य विभाग द्वारा जारी किए गए इस तालाब में मछली पालन और शिकार के लाइसेंस के बाद यहां शिकारी मछलियों का बड़े पैमाने पर शिकार करते हैं और कई बार मामूली जहर मिलाकर मछलियों को मारने की कोशिश की जाती है. ऐसे में लोगों को यह चिंता सता रही है कि पानी को पूरी तरह जहरीला तो नहीं कर दिया गया है. 

क्या कहता है मत्स्य विभाग? 

मत्स्य विभाग के संयुक्त संचालक मनोज अग्रवाल का कहना है कि शिवपुरी जिले में मौजूद दिनारा का तालाब अपने आप में बहुत बड़ा तालाब है और ऐसे में इस तालाब में मछलियों के मारे जाने का यह मामला चिंता का विषय है. हम पूरी गंभीरता के साथ पूरी घटना की जांच कर कर मछलियों की मौत का कारण सामने लाने की कोशिश कर रहे हैं. 
 

ये भी पढ़ें- एक्सप्रेस-वे पर महिला से कार में रंगरेलियां करते पकड़े गए नेताजी, सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया सब कुछ

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com