विज्ञापन
This Article is From Jan 26, 2025

गणतंत्र दिवस के मौके पर MP सरकार ने उम्रकैद की सजा काट रहे 13 बंदियो को किया रिहा, दिया ये खास तोहफा

Republic Day: गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्रीय जेल सतना में 13 बंदियों की रिहाई की गई. ये बंदी आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे थे और जेल मुख्यालय के आदेश और राज्य शासन से घोषित परिहार का लाभ प्राप्त कर रिहा हुए. रिहा होने वाले बंदियों को जेल प्रशासन द्वारा श्रीफल, श्रीमद् भगवद्गीता और अन्य सामग्री प्रदान की गई.

गणतंत्र दिवस के मौके पर MP सरकार ने उम्रकैद की सजा काट रहे 13 बंदियो को किया रिहा, दिया ये खास तोहफा
गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्रीय जेल सतना में 13 बंदियों की रिहाई की गई
ndtv

Central Jail Satna: मध्य प्रदेश स्थित केंद्रीय जेल सतना में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे बंदियों की गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिहाई की गई. जेल में बंद 13 बंदियों को नियमानुसार छोड़ा गया. अब सभी खुली हवा में सांस ले पाएंगे. 

केन्द्रीय जेल सतना में  गणतंत्र दिवस के मौके पर आजीवन कारावास के 13 बंदी जेल मुख्यालय के आदेश एवं राज्य शासन से घोषित परिहार का लाभ प्राप्त कर सजा भुगत कर रिहा हुए. रिहा होने वाले प्रत्येक बंदियों को श्रीफल, आध्यात्म से जुड़ने हेतु श्रीमद् भगवद्गीता (यथारूप), लंच पैकेट, बंदी पारिश्रमिक पासबुक एवं बंदी का रिहाई प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया.

क्या बोले जेल अधीक्षक? 

जेल अधीक्षक श्रीमती लीना कोष्टा ने बताया कि बंदियों को अपराध से दूर रहने व अपने शेष जीवन को सही मार्ग पर ले जाने, समाज की मुख्य धारा से जुड़ने की कामना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी. 

इन बंदियों की हुई रिहाई

रिहा होने वाले बंदियों में सतना जिले के दो पुरुष बंदी शिवेन्द्र द्विवेदी पिता लालमन द्विवेदी, संतोष विश्वकर्मा पिता कृष्णकिशोर विश्वकर्मा, पन्ना जिले के 02 पुरुष बंदी शिवरतन चौधरी पिता चुखईया चौधरी, उमाशंकर उर्फ मुकेश गुप्ता पिता रामकृपाल गुप्ता, छतरपुर जिले के 08 पुरुष बंदी चिंगू उर्फ सोहन पिता जीवन लाल अहिरवार, मनोज उर्फ लाला पिता बाबूलाल अहिरवार, राजेश पिता रामाधीन अहिरवार, भरोसा पिता रामाधीन अहिरवार, मईयादीन पिता भूरा रंगिया अहिरवार, मुन्नी यादव पिता परसराम यादव, देशराज उर्फ करिया यादव पिता भगत यादव, दयाराम पटेल पिता जमुना पटेल, महोबा (उ०प्र०) जिले का 01 पुरुष बंदी पप्पू कोरी पिता विजयराम कोरी सजा भुगत कर रिहा हुए.

रिहाई के वक्त नम रहीं आंखें 

बंदी जीवन गुजारने के बाद भी सभी बंदी रिहाई के दौरान भावुक दिखाई दिए. उन्होंने जेल प्रबंधन को भरोसा दिया कि अब आगे का जीवन बिल्कुल सामान्य गुजरेंगे. इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्रीमती लीना कोष्टा, जेल उप अधीक्षक श्रीकांत त्रिपाठी, जेल उप अधीक्षक सोनबीर सिंह कुशवाह, कल्याण अधिकारी अनिरूद्ध कुमार तिवारी, सहायक जेल अधीक्षक अभिमन्यु पाण्डेय एवं जेल स्टॉफ उपस्थित रहा.
 

ये भी पढ़े: Republic Day 2025: रायपुर में राज्यपाल तो अंबिकापुर में CM साय ने फहराया तिरंगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com