1 month ago

Madhya Pradesh-Chhattisgarh Live News: देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया. रात से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है. इस दौरान मंदिरों से 'बम बम भोले' की गूंज सुनाई दे रही है. वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार, 15 फरवरी को ग्वालियर जिले के डबरा पहुंचे. इस खास मौके पर वो नवग्रह शक्तिपीठ के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए. महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आयोजित राजिम कुंभ कल्प का समापन हुआ, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहे.

यहां पढ़िए मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की  रविवार, 15 फरवरी 2026 की पल पल की अपडेट...

Feb 15, 2026 22:59 (IST)

IND vs PAK: देवास में भारत की जीत का जश्न

देवास के एवी रोड सैया जी द्वारा पर लोगों ने भारत की जीत का जश्न मनाया. इस दौरा भारत माता की जयकार के नारे लगाए. हाथ में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय कारों के नारे लगाए.

Feb 15, 2026 22:57 (IST)

IND vs PAK: रायसेन जिले की उदयपुरा में भारत की जीत का जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर हुई आतिशबाजी

भारत-पाक टी20 महामुकाबले में टीम इंडिया की जीत के साथ ही रायसेन जिले की उदयपुरा विधानसभा के गांधी चबूतरे पर जश्न का माहौल. मैच को लेकर पहले से ही जबरदस्त उत्साह था, जहां दो अलग-अलग स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाकर लाइव प्रसारण किया गया. खास बात यह रही कि हिंदू और मुस्लिम समाज के लोग एक साथ बैठकर मैच का आनंद लेते नजर आए.

मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया था, लेकिन रोमांचक मुकाबले में भारत ने बाजी मार ली. जीत मिलते ही गांधी चबूतरे का प्रांगण भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा. ढोल-नगाड़ों के साथ युवाओं ने तिरंगा लहराया और जमकर आतिशबाजी की.

Advertisement
Feb 15, 2026 22:46 (IST)

Madhya Pradesh News: कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में फिर नर तेंदुए की मौत

कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से एक बार फिर एक नर तेंदुए की मौत की खबर है. तेंदुए के संबंध में टाइगर रिजर्व द्वारा बताया जा रहा है कि तेंदुआ 14 फरवरी को पार्क के दलदला बीट के कक्ष क्रमांक 729 में घायल मिला था. पार्क के अधिकारियों और पशु चिकित्सक को सूचना दी गई. खबर के बाद तेंदुए का रेस्क्यू कर, रेस्क्यू वाहन से मुक्की हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था कि रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई. मृत तेंदुए की उम्र लगभग 12 वर्ष बताई जा रही है. 

कान्हा टाइगर रिजर्व ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि तेंदुए के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं. पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण सामान्य पाए जा रहे हैं. तेंदुए के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. गौरतलब है कि कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में अब तक बीते 6 माह में करीब 6 बाघ और 4 तेंदुए की मौत हुई है.

Feb 15, 2026 22:33 (IST)

IND vs PAK: हार्दिक-बुमराह-वरुण-अक्षर पटेल ने झटके 2-2 विकेट

176 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही. साहिबजादा फरहान बिना खाता खोले आउट हो गए. सैम अयूब ने 6 रन, सलमान आगा ने 4 रन और बाबर आजम ने 5 रन बनाए. 13 के स्कोर पर पाकिस्तान की टीम 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में नजर आ रही थी. इसके बाद 34 के स्कोर पर पाक टीम को चौथा झटका लगा, जब बाबर आजम आउट हुए. इसके बाद पांचवें विकेट के लिए उस्मान खान और शादाब खान के बीच 39 रन की पार्टनरशिप हुई. उस्मान ने 34 गेंदों में 44 रन बनाए. वहीं शादाब खान ने 14 रन की पारी 15 गेंदों में खेली. पाकिस्तान के सिर्फ चार बल्लेबाज डबल डिजिट स्कोर तक पहुंच पाए. भारतीय टीम की तरफ से हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल सभी ने 2-2 विकेट झटके.

Feb 15, 2026 22:29 (IST)

राजिम नेशनल हाईवे पर लगा जाम, रास्ता बहाल कराने में प्रशासन के छूट रहे पसीने

राजिम नेशनल हाईवे पर लगा जाम, रास्ता बहाल कराने में प्रशासन के छूट रहे पसीने

Feb 15, 2026 22:28 (IST)

IND vs PAK: जबलपुर में शिव बारात में भारत के जीत के उत्सव मनाया जा रहा है

जबलपुर में एक तरफ शिव बारात निकल रही है तो दूसरी तरफ भारत के जीत के उत्सव मनाया जा रहा है.

Advertisement
Feb 15, 2026 22:19 (IST)

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया

IND vs PAK: पाकिस्तान की करारी हार, भारत ने 61 रन से जीता मैच. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सुपर-8 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है. ईशान किशन ने 40 बॉल पर 77 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 3 छक्के लगाए. बता दें कि पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. भारत ने पाकिस्तान के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में उतरी पाकिस्तान की टीम 114 पर ही ढेर हो गई. 

Feb 15, 2026 22:08 (IST)

IND vs PAK: जीत से एक कदम दूर टीम इंडिया, पाकिस्तान को 9वां झटका

भारतीय टीम जीत की करीब पहुंच गई है. पाकिस्तान को 9वां झटका लगा. अगली ही गेंद पर वरुण ने अबरार अहमद को आउट किया. पाकिस्तान ने लगातार दो गेंदों में दो विकेट गंवा दिए हैं. टीम इंडिया को अब जीत के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत है.

Advertisement
Feb 15, 2026 22:06 (IST)

IND vs PAK: पाकिस्तान को लगा एक और झटका, 8वां विकेट भी गिरा,

पाकिस्तान को लगा एक और झटका लगा है. 8वां विकेट भी गिर गया है. फहीम पवेलियन लौटे. फहीम अशरफ 14 बल्ले में 10 रन बनाकर आउट हुए. 

Feb 15, 2026 21:49 (IST)

IND vs PAK: पाकिस्तान का सातवां विकेट गिरा, शादाब आउट

पाकिस्तान का सातवां विकेट गिरा, शादाब आउट हो गए... शादाब खान17 बॉल पर 15 रन बनाकर आउट हुए. उनका विकेट तिलक वर्मा ने लिया है. यहां से अब टीम इंडिया की जीत सिर्फ औपचारिकता रह गई है.

पाकिस्तान 78/7

Feb 15, 2026 21:46 (IST)

IND vs PAK: मोहम्मद नवाज आउट

पाकिस्तान का छठा विकेट गिरा. मोहम्मद नवाज आउट... नवाज़ 5 बॉल पर 4 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें कुलदीप यादव ने शिवम दुबे के हाथों कैच आउट करवाया. यहां से पाकिस्तान को अभी जीत के लिए 98 रन की जरूरत है. फहीम और शादाब पिच पर मौजूद. 

Feb 15, 2026 21:44 (IST)

IND vs PAK: उस्मान खान आउट

पाकिस्तान का पांचवा विकेट गिर गया है. उस्मान खान पवेलियन लौटे. उस्मान खान 34 बॉल पर 44 रन बनाकर आउट हुए. उनका विकेट अक्षर पटेल ने लिया है. पाकिस्तान का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 73 रन है.

Feb 15, 2026 21:38 (IST)

Madhya Pradesh News: महाशिवरात्रि के पर्व पर देवतालाब शिव मंदिर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब,250 की वीआईपी रसीद: आस्था बनाम व्यवस्था पर बड़ा सवाल

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जहां पूरा देश भगवान शिव की भक्ति में डूबा रहा. भक्तों का जनसैलाब भी देखने को मिला तो वहीं ऐतिहासिक और बहुप्रसिद्ध देवतालाब शिव मंदिर में दर्शन व्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया. मंदिर परिसर में लंबी कतारों में घंटों खड़े आम श्रद्धालुओं के बीच ₹250 की वीआईपी रसीद ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए.

Feb 15, 2026 21:36 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: उस्मान ने बहुत ही समझदारी से बल्लेबाजी की

उस्मान खान अक्षर पटेल को निशाना बना रहे हैं! क्रीज से बाहर निकलकर उन्होंने स्पिनर को लगातार दो चौके जड़े. सुनील गावस्कर ने कमेंट्री करते हुए कहा, "उस्मान ने बहुत ही समझदारी से बल्लेबाजी की, शानदार बल्लेबाजी की."

पाकिस्तान 65-4 (8.2)

Feb 15, 2026 21:35 (IST)

MP News Live: भिंड में फिर हाईवे बना मौत का रास्ता: दूध के टैंकर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत, परिजनों ने लगाया जाम

भिंड जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली. भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे 719 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय कबाड़िया युवक आकाश भदौरिया की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

Feb 15, 2026 21:33 (IST)

Madhya Pradesh News: इलाज नहीं मिला तो मोबाइल रखना पड़ा गिरवी,सड़क दुर्घटना में घायल हुआ था युवक

शिवपुरी से स्वास्थ्य सिस्टम पर सवाल खड़े करती हुई तस्वीर सामने आई है. जिस किसी ने भी सुना वह हैरान रह गया. सड़क दुर्घटना में एक घायल युवक को दुर्घटना अंजाम देने वाले लोग एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवा कर फरार हो गए. जब युवक के पास खुद के इलाज के लिए पैसे नहीं थे और उसके पिता उसे लेकर जिला अस्पताल आना चाहते थे, लेकिन प्राइवेट चिकित्सक ने उसके पिता का मोबाइल अपने पास में गिरवी रख लिया तब जाकर अस्पताल से घायल युवक की छुट्टी कर उसे जिला चिकित्सालय लाने दिया. 

Feb 15, 2026 21:28 (IST)

Madhya Pradesh News Live: धूमधाम से निकाली गई शिव बारात, झांकियों ने सबका मन मोहा

देवास में संस्था नमो नमो द्वारा प्रतिवर्ष निकाली जाने वाली शिव बारात आज भी धूमधाम से निकाली गई.

महाशिवरात्रि के पावन पर्व में निकलने वाली इस अनूठी शिवबारात में भारी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल. 

13वें वर्ष में निकाली जाने वाली इस शिवबारात में हजारों की संख्या में शिव भक्त शामिल हुए और साथ ही केरल की ढोल पार्टी और चलित झांकियों ने सबका मन मोह लिया. स्थानीय सयाजी द्वार से शुरू हुई ये भव्य और अनूठी शिव बारात शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली जहां पर लोगों ने जगह जगह स्वागत भी किया.

Feb 15, 2026 21:21 (IST)

ndia vs Pakistan LIVE Score: बाबर आजम आउट

पाकिस्तान का चौथा विकेट गिर गया है. अक्षर पटेल ने बाबर आजम की धुलाई कर दी है. 

पाकिस्तान 34-4 (4.5)

Feb 15, 2026 21:14 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: पाकिस्तान के शीर्ष तीन बल्लेबाजों ने बनाए महज 10 रन

पाकिस्तान के शीर्ष तीन बल्लेबाजों ने मिलकर कुल 10 रन बनाए हैं - 0 (साहिबजादा फरहान), 6 (सैयम अयूब) और 4 (सलमान आगा)। टी20 विश्व कप के किसी मैच में पाकिस्तान के शीर्ष तीन बल्लेबाजों द्वारा बनाया गया यह सबसे कम स्कोर है, साथ ही भारत के खिलाफ भी उनका सबसे कम स्कोर है.

Feb 15, 2026 21:12 (IST)

Madhya Pradesh News Live: सीएम डॉ. मोहन यादव ने पत्नी के साथ की महाकाल की पूजा, प्रदेश की सूख समृद्धि की कामना की

मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाशिवरात्रि पर्व पर सीएम डॉ. मोहन यादव पत्नी के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने गर्भगृह में बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना कर देश प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की.

महाकाल मंदिर में सीएम यादव पत्नी सीमा यादव के साथ रविवार को महाकाल मंदिर पहुंचे. उन्होंने धोती सोला पहनकर गर्भगृह में बाबा महाकाल को जल अर्पित कर विधि विधान से पूजा की इस दौरान मंदिर समिति द्वारा उनका स्वागत किया गया. तत्पश्चात सीएम यादव ने श्रद्धालुओं से मंदिर की व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की. इस अवसर पर उनके साथ नगर निगम सभापति कलावती यादव, संजय अग्रवाल तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.

Feb 15, 2026 21:07 (IST)

IND vs PAK: पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिरा, कप्तान सलमान आगा 4 रन पर आउट

भारत की तीसरी सफलता मिली है. ये सफलता 2 ओवर में मिली है. पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा 4 रन पर आउट हुए. ये विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिया.

Feb 15, 2026 21:02 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान को दिया झटका, दूसरा विकेट गिरा

पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब दिख रही है. जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान को झटका दिया. जसप्रीत बुमराह ने साइम अयूब को आउट कर दिया है. पाकिस्तान बड़ी मुश्किल में है. गेंद बल्लेबाज की तरफ स्विंग हुई और उनके पैड पर लगी. अंपायर ने एलबीडब्ल्यू की अपील करते हुए उंगली उठाई. अयूब ने रिव्यू लिया, लेकिन पाकिस्तान के लिए वह बेकार गया.

Feb 15, 2026 20:57 (IST)

IND vs PAK: पाकिस्तान का 0 पर पहला विकेट गिरा, साहिबजादा फरहान आउट

भारत को पहली सफलता मिल गई है. पाकिस्तान का शून्य रन पर पहला विकेट गिर गया. रिंकू सिंह ने कैच लपका. हार्दिक पांड्या ने पहले ओवर में ही पाकिस्तान को झटका दिया है. विवादित स्टार साहिबजादा फरहान पवेलियन लौटे.

Feb 15, 2026 20:48 (IST)

IND vs PAK: भारत-पाक टी20 महामुकाबले को लेकर रायसेन में जबरदस्त उत्साह

भारत-पाक टी20 महामुकाबले को लेकर रायसेन जिले के उदयपुरा में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. उदयपुरा का गांधी चबूतरा पूरा स्टेडियम में जैसा नजर आ रहा है. हिंदू उत्सव समिति द्वारा मैच के लाइव प्रसारण के लिए दो अलग-अलग स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं. सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र होकर टीम इंडिया के समर्थन में नारे लगा रहे हैं. भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारों से पूरा उदयपुरा देशभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दे रहा है.

Feb 15, 2026 20:45 (IST)

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 रन का टारगेट

भारत ने पाकिस्तान को 176 रन का टारगेट द‍िया है. भारत की पारी की आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल आउट हो गए. शाहीन अफरीदी के आखिरी ओवर में 16 रन बने, जिससे भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 175 रन बनाकर 7 विकेट खो दिए. अब तक पिच के प्रदर्शन को देखते हुए, सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम के लिए यह स्कोर अच्छा लग रहा है.

Feb 15, 2026 20:32 (IST)

IND vs PAK: भारत बनाम पाकिस्तान

Feb 15, 2026 20:30 (IST)

IND vs PAK: तारिक की शानदार गेंदबाजी!

उस्मान तारिक के तीसरे ओवर में सिर्फ चार रन बने. उनकी किफायती गेंदबाजी जारी है. स्पिनर ने अब तक अपने तीन ओवरों में सिर्फ 20 रन दिए हैं. पिच बेहद धीमी हो गई है और गेंद को टाइम करना बेहद मुश्किल हो गया है.

भारत- 140-4 (17)

Feb 15, 2026 20:26 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: शिवम दुबे का चौका!

मोहम्मद नवाज़ ने शॉर्ट गेंद फेंकी, जिसे शिवम दुबे ने स्क्वायर लेग की तरफ पुल करके अपना पहला चौका लगाया. इसके बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज ने एक्स्ट्रा कवर की तरफ एक रन लेकर स्ट्राइक अपने पास रखी. इस ओवर में नौ रन बने.

भारत- 136-4 (16)

Feb 15, 2026 20:23 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: साइम अयूब की हैट्रिक छूटी!

साइम अयूब बेहद कम अंतर से अपनी हैट्रिक से चूक गए! गेंद स्पिन होकर बाहर की ओर गई और शिवम दुबे के बल्ले के बाहरी किनारे के साथ-साथ स्टंप्स को भी छूते हुए निकल गई. पाकिस्तानी स्पिनर का यह शानदार ओवर था. उन्होंने इसमें सिर्फ दो रन दिए और दो विकेट लिए.

भारत 127-4 (15)

Feb 15, 2026 20:17 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: हार्दिक पांड्या 0 पर आउट, भारत का चौथा विकेट गिरा

भारत का चौथा विकेट भी गिर गया है. हार्दिक पांड्या 0 पर आउट हो गए. भारत-126/4

Feb 15, 2026 20:15 (IST)

India vs Pakistan Live: तिलक वर्मा आउट

भारत को तीसरा झटका लगा. तिलक वर्मा आउट हो गए. तिलक 25 रन बनाकर पवेलियन पर लौटे

Feb 15, 2026 20:07 (IST)

IND vs PAK: सूर्य कुमार ने जड़ा चौका, शादाब खान की फील्डिंग में चूक

भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव ने चौका मारा. उन्होंने  मोहम्मद नवाज के गेंद पर चौका मारा. शादाब खान की फील्डिंग में चूक के चलते भारत को आसानी से चौका मिल गया. सूर्यकुमार यादव ने मोहम्मद नवाज की गेंद को बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ स्वीप किया. शादाब गेंद तक पहुंचने के लिए अच्छी दौड़े लेकिन उसे छोड़ दिया, जिससे चौका बर्बाद हो गया.

भारत 125/2

Feb 15, 2026 20:04 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: स्काई के लिए बाल-बाल बचा!

सूर्यकुमार यादव ने स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन मोहम्मद नवाज की गेंद चूक गए. गेंद उनके पैर पर लगी और पाकिस्तान ने एलबीडब्ल्यू की अपील की. ​​अंपायर संतुष्ट नहीं थे, लेकिन पाकिस्तान ने अपील की. ​​सूर्यकुमार की किस्मत अच्छी थी कि गेंद लेग स्टंप को छूकर निकल गई और अंपायर के फैसले ने उन्हें बचा लिया.

Feb 15, 2026 20:01 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: भारत का स्कोर 100 के पार

तिलक वर्मा ने छक्के से मोहम्मद नवाज़ का स्वागत किया. अब तक शांत रहे तिलक वर्मा को किशन के साथ साझेदारी में ज्यादा मौके नहीं मिले थे और अब उन्होंने अपना पहला छक्का लगाया. गेंद ऑफ स्टंप से काफी बाहर थी. तिलक ने आगे बढ़कर शॉट खेला और गेंद को एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से छक्का कर दिया. टाइमिंग कमाल की थी. इस छक्के के साथ ही भारत का स्कोर 100 पार हो गया.

Feb 15, 2026 19:55 (IST)

IND vs PAK Live: तिलक वर्मा ने जड़ा छक्का

तिलक वर्मा ने छक्का जड़ा. उन्होंने 17 बॉल पर 19 रन बनाए.

 भारत- 104/2

Feb 15, 2026 19:44 (IST)

IND vs PAK: भारत को दूसरा झटका, ईशान किशन आउट

भारत को दूसरा झटका लगा. ईशान किशन आउट हो गए है. उन्होंने 40 बॉल पर 77 रन बनाए हैं, जिसमें तीन छक्का  और 10 चौका शामिल है.  भारत- 8.4 ओवर में 88 रन 

Feb 15, 2026 19:36 (IST)

IND vs PAK Live: ईशान किशन चोटिल

ईशान किशन चोटिल हो गए हैं. 

Feb 15, 2026 19:32 (IST)

IND vs PAK Live: छक्का-चौका... ईशान किशन का शानदार प्रदर्शन

ईशान किशान ​ने पाकिस्तान को धो दिया है. उन्होंने फिर छक्का जड़ा. ईशान किशन ने 67 रन बनाए. इसमें तीन छक्के और 9 चौके शामिल हैं. बता दें कि शादाब खान गेंदबाजी करने आए हैं और ईशान किशन ने उनकी दूसरी ही गेंद पर डीप मिड-विकेट के ऊपर छक्का लगा दिया. शादाब ने इसके बाद लेग साइड में एक खराब गेंद फेंकी, जिसे किशन ने स्वीप करके शॉर्ट फाइन लेग के दाईं ओर चौका मार दिया. 

Feb 15, 2026 19:30 (IST)

IND vs PAK Live: ईशान किशन का अर्धशतक, 27 गेंद पर बनाए 50 रन

ईशान किशन ने अपना अर्धशतक पूरा किया, किशन ने 27 गेंदों पर 50 रन बनाए. इसमें 2 छक्के और 8 चौके शामिल है. 

Feb 15, 2026 19:29 (IST)

IND vs PAK Live: भारत ने 6 ओवर में बनाए 52 रन

भारत और पाकिस्तान के बाच मुकाबला जारी है. भारत ने 6 ओवर में एक के नुकसान पर 52 रन बनाए. 

Feb 15, 2026 19:26 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: भारत बनाम पाकिस्तान लाइव स्कोर, चौका!

गेंद मिड-ऑन फील्डर के ऊपर से निकल गई.साइम अयूब ने ईशान किशन को मुश्किल से जगह दी.यह अभिषेक शर्मा के आउट होने के तरीके जैसा लग रहा था, लेकिन गेंद में इतनी ही उछाल थी कि वह मिड-ऑन पर खड़े शाहीन अफरीदी के ऊपर से निकल गई.

IND 47-1 (5.4)

Feb 15, 2026 19:21 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: ईशान किशन का शानदार छक्का

भारत बनाम पाकिस्तान लाइव स्कोर: ईशान किशन ने शानदार छक्का जड़ा.

भारत 36-1 (4.1)

Feb 15, 2026 19:17 (IST)

IND vs PAK: भारत 4 ओवर में 30 रन

चार ओवर समाप्त हो गया. भारत ने चार ओवर में एक विकेट पर 30 रन जड़े. अभी ईशान किशन और तिलक वर्मा पिच पर हैं. 

Feb 15, 2026 19:15 (IST)

ND vs PAK: ईशान किशन ने जड़ा तीसरा चौका

सलमान आगा ने थोड़ी फुल लेंथ की गेंद फेंकी और ईशान किशन ने उसे मिड-ऑन फील्डर के ऊपर से उठाकर चौका लगा दिया. भारत के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज का यह तीसरा चौका है. अपने साथी अभिषेक के आउट होने के बावजूद वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं.

Feb 15, 2026 19:08 (IST)

IND vs PAK: भारत बनाम पाकिस्तान

Feb 15, 2026 19:07 (IST)

IND vs PAK: ईशान किशन ने जड़ा छक्का

ईशान किशन ने पहली गेंद पर छक्का जड़ा. शाहीन अफरीदी ने शॉर्ट गेंद फेंकी और ईशान किशन ने उसे जोरदार तरीके से पुल करते हुए 77 मीटर का छक्का लगाया. अभी किशन और तिलक वर्मा पिच पर हैं. भारत 7/1

 

Feb 15, 2026 19:05 (IST)

IND vs PAK: भारत को झटका, अभिषेक शर्मा आउट

भारत को पहला झटका लगा. अभिषेक शर्मा आउट हो गए हैं. 

Feb 15, 2026 19:03 (IST)

IND vs PAK: भारत बनाम पाकिस्तान, बल्लेबाजी शुरू, अभिषेक और ईशान किशन मैदान पर

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला शुरू हो गया. भारतीय टीम ने बल्लेबाजी शुरू की. अभिषेक और ईशान किशन मैदान पर है.

Feb 15, 2026 18:43 (IST)

IND vs PAK: सूर्या ने आगा से नहीं मिलाया हाथ

भारत और पाकिस्तान के कप्तानों के बीच पारंपरिक हाथ मिलाने की रस्म नहीं हुई. टॉस के दौरान सूर्यकुमार यादव और सलमान आगा दोनों ने एक-दूसरे की ओर नहीं देखा.

Feb 15, 2026 18:41 (IST)

IND vs PAK: भारत बनाम पाकिस्तान, यहां देखें प्लेइंग इलेवन


भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा.


पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (डब्ल्यू), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक

Feb 15, 2026 18:40 (IST)

IND vs PAK: भारतीय XI से ड्रॉप हुए अर्शदीप, अभिषेक और कुलदीप को मौका

भारतीय XI से ड्रॉप हुए अर्शदीप, अभिषेक और कुलदीप को मौका मिला है. ये पाकिस्तान के खिलाफ आज कोलंबो के आर. प्रेमदासा मैदान में उतरेंगे.

Feb 15, 2026 18:38 (IST)

IND vs PAK: पाकिस्तान ने जीता टॉस, भारत पहले करेगी बल्लेबाजी, सूर्या ने आगा से नहीं मिलाया हाथ

मेगा मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीता. पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने भारत को  बल्लेबाजी का न्योता दिया. पहले भारतीय टीम बल्लेबाजी करेगी. वहीं टॉस के बाद सूर्या ने सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया.

Feb 15, 2026 18:25 (IST)

Madhya Pradesh News Live: नर्मदा नदी में डूबा 15 वर्षीय किशोर, महाशिवरात्रि पर स्नान करने गया था

महाशिवरात्रि पर नर्मदा नदी में  स्नान करते हुए 15 वर्षीय किशोर डूब गया. यह घटना महादेव पिपरिया घाट की है. जबलपुर निवासी ओम राजोरिया की तलाश में होमगार्ड की टीमें जुटी है. पुलिस, स्थानीय गोताखोरों सहित एसडीआरएफ की टीम तलाशी अभियान में जुटी हुई है.

Feb 15, 2026 17:59 (IST)

IND vs PAK Weather: भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले आसमान में छाए हैं बादल

भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में बारिश की संभावना जताई गई है. भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले आसमान में बादल छा गए हैं. हद से ज्यादा उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है.

Feb 15, 2026 17:57 (IST)

Bhopal Mehta Industry fire: भोपाल मेहता इंडस्ट्री में लगी आग पर पाया गया काबू, फैक्ट्री में फैब्रिकेशन का होता था काम

भोपाल के मेहता इंडस्ट्री में लगी आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है. इस फैक्ट्री में फैब्रिकेशन का काम होता है. आग फैक्ट्री के पिछले हिस्से में बने गोदाम में लगी, जहां लकड़ी का सामान और प्लाईवुड रखा था. लोगों के मुताबिक, करीब पौने 4 बजे फैक्ट्री से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया. कुछ ही देर में आग ने कारखाने के अंदर रखे लकड़ी के सामान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लपटें तेज हो गईं. हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू कर लिया गया.

Feb 15, 2026 17:16 (IST)

IND Vs PAK Weather Report: भारत बनाम पाकिस्तान, मौसम की भविष्यवाणी ने बढ़ाई टेंशन

टी20 विश्व कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होगा. यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसे में मैच से पहले जानते हैं कैसा रहेगा कोलंबो में मौसम?

AccuWeather के अनुसार, कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 5 बजे के बाद बारिश होने की संभावना है. यह भारत-पाकिस्तान मैच से ठीक 2 घंटे पहले का समय है. पूर्वानुमान के मुताबिक, बारिश की 63% संभावना है, जबकि आसमान में बादल छाए रहेंगे.

Feb 15, 2026 17:10 (IST)

Betul News: बिजली के तार से ट्रॉली में भरे कढ़ाबा में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

बैतूल के झल्लार क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब सूखे कढ़ाबा (फसल अवशेष) से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में अचानक आग लग गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चालक खेत से कढ़ाबा भरकर बेतूल रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी की ओर जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में ट्रॉली ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आ गई, जिससे ट्रॉली में भरी सूखी सामग्री में चिंगारी भड़क उठी और देखते ही देखते आग फैल गई.

Feb 15, 2026 17:03 (IST)

IND Vs PAK T20 World Cup 2026: भारत- पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, इंडिया की जीत के लिए रायपुर में प्रार्थना

टी 20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला है. ऐसे में भारत की जीत के लिए रायपुर में प्रार्थना हुई.शहर के वीआईपी सिटी में लोगों ने इंडिया की जीत के लिए पूजा अर्चना की. क्रिकेट फैंस ने कहा- 'भारत के सामने फिर हारेगा पाकिस्तान...'

Feb 15, 2026 16:57 (IST)

Bhopal fire: फर्नीचर और प्लास्टिक की टंकी बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग

फर्नीचर और प्लास्टिक की टंकी बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई. मेहता इंडस्ट्री के नाम से यह फैक्ट्री था.

फैक्ट्री से लगे घरों को खाली कराया जा रहा है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है. यह मामला कस्तूरबा नगर इंडस्ट्री एरिया का है.

Feb 15, 2026 16:55 (IST)

Murder of the girl: जबलपुर में युवती की सिर कुचलकर हत्या, महिला का चेहरा क्षत विक्षत

जबलपुर में युवती की सिर कुचलकर हत्या की गई. यह वारदात ग्राम सिमरिया में हुई. खेत की मेड़ पर  युवती की लाश मिली. फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हुई है. महिला का चेहरा क्षत विक्षत किया.

Feb 15, 2026 16:44 (IST)

Bhopal News: महाशिवरात्रि पर 500 किन्नरों की सनातन धर्म में घर वापसी

भोपाल में महाशिवरात्रि पर 500 किन्नरों की सनातन धर्म में घर वापसी हुई. किन्नर अखाड़ा के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कई प्रदेश के किन्नरों ने घर वापसी की. किन्नर अखाड़ा संस्थापक ऋषि अजय दास के संरक्षण में आयोजन हुआ.

ऋषि अजय दास ने कहा कि महाशिवरात्रि के पर्व पर अर्धनारीश्वर के रूप में हिमांशु सखी को पुष्कर पीठ का शंकराचार्य बनाया गया. शंकराचार्य का विवाद अपनी जगह है, किन्नर समाज शुरुवात से मनुष्य की योनि में नहीं आता. मैं तो चाहता हूं जितने मामले लगाने है वो लगाए हजारों साल से किन्नर समाज रो रहा था.  इसमें ही धर्म परिवर्तन, टेरर फंडिंग जैसी घटनाएं हो रही और ये राष्ट्रीय सुरक्षा का विषय है. प्रधानमंत्री ने किन्नर समाज के लिए 12 योजनाएं चलाई हैं. सैकड़ों की संख्या में किन्नरों की घर वापसी हुई है. 

Feb 15, 2026 16:40 (IST)

Madhya Pradesh News Live: सीधी में पुजारी पर धारदार हथियार से हमला, मौत

सीधी जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत तहसील के समीप मंदिर से पूजा कर लौट रहे पुजारी के धार हथियार से निर्मल हत्या कर दी गई है. बताया गया कि इन्द्रभान द्विवेदी की जघन्य हत्या की गई है. कुसमी तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर में वर्षों से पुजारी रहे इन्द्रभान द्विवेदी आज पूजा कर वापस लौट रहे थे, तभी उन पर जानलेवा हमला हुआ. 

Feb 15, 2026 16:39 (IST)

Madhya Pradesh News: दतिया रिंग रोड के पास युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

दतिया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. युवक हेयर सैलून की दुकान चलाता था और दो बच्चों का पिता था. जानकारी के अनुसार, दतिया के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड के पास एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान मोनू सेन निवासी ग्राम कुमारिया राय के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मृतक दतिया में हेयर सैलून की दुकान संचालित करता था. वह शादीशुदा था तथा उसके दो बच्चे हैं, जो गांव में रहते हैं. घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है.

Feb 15, 2026 16:37 (IST)

Indore News: बहु मंजिला इमारत से नीचे गिरी महिला, गंभीर रूप से घायल

बहु मंजिला इमारत से महिला नीचे गिर गई. यह हादसा घर की बालकनी में कपड़े सुखाते वक्त हुआ. महिला के नीचे गिरने का सीसीटीवी फोटो सामने आए. शिफा अब्बासी गंभीर रूप से घायल हो गई. यह घटना ग्रीन पार्क कॉलोनी की है. फिलहाल चंदन नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Feb 15, 2026 16:31 (IST)

Madhya Pradesh News Live: नीमच के भंवरसा सहित दो दर्जन गांवों में ओलावृष्टि से भारी तबाही, कई फसलें पूरी तरह नष्ट हो

मध्य प्रदेश के नीमच जिला की जीरन तहसील के भंवरासा सहित आसपास के गांवों में 2 फरवरी को हुई ऐतिहासिक ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी. तेज बारिश और भारी ओलों के बाद करीब 18 घंटे तक खेतों और गांवों में बर्फ जमी रही. जिससे अफीम, गेहूं, मेथी, चना, मटर, लहसुन, प्याज, धनिया, रायड़ा और कलौंजी सहित कई फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं. सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं, मेथी और अफीम की फसल को हुआ है. ओलों और बर्फ की ठंडक से फसलें सूखने लगीं, कई खेतों में गेहूं की बालियां तो आईं लेकिन उनमें दाने बनना बंद हो गया.

Feb 15, 2026 16:29 (IST)

Mahashivratri 2026: साकेत धाम और गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे राकेश सिंह, शिव पूजा की

महाशिवरात्रि पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, साकेत धाम और गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचे और शिव पूजा की. मंदिरों में स्थापित शिव पिंडी की आरती कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की. शिव मंदिर के प्रधान पुजारियों का राकेश सिंह ने सम्मान कर उनका आशीर्वाद लिया. 

Feb 15, 2026 16:26 (IST)

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि की धूम, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, शाम को निकलेगी भव्य शिव बारात

सीहोर में आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर पूरी तरह शिवमय हो गया है. सुबह से ही शहर के प्रमुख शिवालयों मनकामेश्वर, भूतेश्वर और चमत्कारेश्वर महादेव, काशी विश्वनाथ  मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में ओम नम: शिवाय: के जयघोष गूंज रहे हैं. मंदिरों को आकर्षक फूलों और विद्युत सज्जा से सजाया गया है, जहां हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए कतारों में खड़े नजर आए.

Feb 15, 2026 16:17 (IST)

Agar Malwa News: दो गुटों में जमकर विवाद, चलाई गई गोलियां, दो गम्भीर रूप से घायल

आगर मालवा जिले के किटखेड़ी डेम में मछली पकड़ने को लेकर दो गुटों में जमकर विवाद हो गया. आरोप है कि एक पक्ष की तरफ से बंदूक की गोलियां चलाई गई. झगड़ा करने वालों ने लाठी डंडों का इस्तेमाल भी किया. इस  घटना में  चारलोग घायल हो गए. जिनमें दो लोगों को गोली लगने की बात कही जा रही है. सिविल अस्पताल सुसनेर में प्राथमिक उपचार के बाद दो गम्भीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे है. एक पक्ष की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है. आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है और मामले की जांच कर रही है.

Feb 15, 2026 15:58 (IST)

Neemuch Road Accident: नीमच में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर डिवाइडर तोड़ पेड़ से टकराया, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

नीमच के जेतपुरा चौराहे पर सोमवार दोपहर को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए पेड़ से जा टकराया. हादसे में ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, ट्रेलर मंदसौर से नयागांव की ओर जा रहा था. बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने से वाहन अनियंत्रित हो गया और चौराहे पर डिवाइडर तोड़कर पेड़ में जा घुसा. गनीमत यह रहे कि इस दौरान कोई दूसरा वहां या व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा भी टल गया.

Feb 15, 2026 15:49 (IST)

Madhya Pradesh News: डबरा पहुंचे सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कथा नवग्रह शक्ति पीठ 10 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डबरा पहुंचे. वहीं डॉक्टर कुमार विश्वास ने रामचरितमानस के श्लोक पर प्रकाश डालते हुए भगवान राम और भगवान लक्ष्मण के जीवन काल का वर्णन किया. सुमन यादव के साथ मध्य प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष और खजुराहो के सांसद विष्णु दत्त शर्मा मौजूद रहे. डॉ नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को स्वागत किया.

Feb 15, 2026 15:04 (IST)

MP News in Hindi: मंदिर से लौट रहे पुजारी का गला काटा

Sidhi Mandir Pujari Murder: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में तहसील के समीप मंदिर से पूजा कर लौट रहे पुजारी इन्द्रभान द्विवेदी की धार हथियार से निर्मम हत्या कर दी. कुसमी तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर में वर्षों से पुजारी रहे इन्द्रभान द्विवेदी आज पूजा कर वापस लौट रहे थे, तभी उन पर जानलेवा हमला हुआ. आरोपी ने चलती मोटरसाइकिल पर बैठे पुजारी की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े. इसके बाद भी हमलावर नहीं रुके और उनके सीने पर लगातार 8 बार प्रहार किए. बताया गया कि आरोपी लाला केवट ने अचानक गर्दन पर वार कर दिया. आरोपी ने सीने में करीब आठ बार वार किए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

Feb 15, 2026 14:53 (IST)

CG News in Hindi: चीफ जज की मां के निधन पर सीएम ने शोक व्यक्त किया

Chhattisgarh High Court Chief Judge Mother Passes Away: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा की मां कुसुम सिन्हा के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति दें.

Feb 15, 2026 14:36 (IST)

दतिया एयरपोर्ट से डबरा रवाना हुए सीएम डॉ मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) रविवार को दतिया एयरपोर्ट (Datia Airport) पहुंचे, जहां उनका भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया. मुख्यमंत्री दतिया से डबरा के लिए रवाना हुए, जहां पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा द्वारा आयोजित नवग्रह शक्तिपीठ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव (Nav Grih Pran Pratishtha) में वे शामिल होंगे. यह 10 दिवसीय धार्मिक आयोजन है, जिसमें देशभर के प्रसिद्ध संत एवं कथावाचक भाग ले रहे हैं. आयोजन के दौरान कथा वाचक प्रदीप मिश्रा अपनी कथा कर चुके हैं. आज कार्यक्रम में डॉ. कुमार विश्वास राम कथा का वाचन करेंगे, जबकि आगामी दिनों में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा हनुमान कथा का आयोजन किया जाएगा. एयरपोर्ट पर सीएम डॉ. मोहन यादव की अगवानी सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा, भांडेर के पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया तथा अतुल चौधरी ने की.

Feb 15, 2026 14:35 (IST)

Chhattisgarh Hindi News: तीन साल की बच्ची के दफन स्थल से छेड़छाड़

Balod Hindi News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. गुंडरदेही थाना क्षेत्र के माहुदबी गांव में दफन स्थल से छेड़छाड़ (Burial Site) हुई है, वहां पर तीन माह पहले तीन साल की मृत बच्ची को दफनाया गया था. शनिवार रात अज्ञात लोगों ने दफन स्थल पर खुदाई कर शव निकालने की कोशिश की. मौके पर कथित तंत्र-विद्या से जुड़ी संदिग्ध सामग्री भी मिली है. इसका पता तब चला जब सुबह ग्रामीणों ने खुदाई के निशान देखे. बच्ची के परिजनों को पता चला तो वह ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे. सूचना मिलते ही हल्दी चौकी पुलिस और गुंडरदेही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. परिजनों ने एसडीएम को पत्र लिखकर दफन वाली जगह की फिर से खुदाई करने की मांग की है. वहां से अनुमति मिलने के बाद खुदाई की जाएगी.

Feb 15, 2026 14:10 (IST)

MP News in Hindi: फाइनेंस के नाम पर 4 ठगों ने 40 लोगों को बनाया शिकार, 25 लाख ठगे

Indore Cyber Fraud: इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में कम ब्याज पर तत्काल लोन देने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले चार शातिर आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं. आरोपियों ने क्विकराईट फाइनेंस कंपनी के नाम से कार्यालय खोलकर करीब 40 लोगों को अपना शिकार बनाया और एडवांस मार्जिन मनी के नाम पर लाखों रुपये हड़प लिए.

Feb 15, 2026 13:43 (IST)

Madhya Pradesh Hindi News: दरिंदे पिता की करतूत, जंगल में ले जाकर बेटी की अस्मत से खेला

Indore Crime News: इंदौर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात लसुड़िया थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया. आरोपी पिता इतना शातिर था कि न तो वह मोबाइल रखता था और न ही उसका कोई स्थाई ठिकाना था. लसुड़िया थाने में तैनात एक महिला आरक्षक की जांबाजी और सूझबूझ ने इस दरिंदे को दबोच लिया. आरोपी भागने की फिराक में था. आरोपी अपनी बेटी को लकड़ी बीनने के बहाने एक सुनसान स्थान पर ले गया था, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. डरी-सहमी पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई.

Feb 15, 2026 13:29 (IST)

जादू-टोने और अंधविश्वास के शक में टांगी लेकर गांव में मचाया आतंक

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र के अन्तरवां गांव के लोहरा आदिवासी बस्ती में जादू-टोने व अंधविश्वास के शक में एक युवक ने दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया. इस घटना की आग अभी बुझी भी नहीं थी कि इसी तरह का एक और मामला उसी गांव से सामने आया है. 55 वर्षीय अधेड़ उम्र के एक सनकी व्यक्ति टांगी लेकर गांव की सड़कों में निकल पड़ा. आंखों में गुस्सा और हाथ में धारदार टांगी और जुबां पर मौत की धमकी. आरोपी ने खुलेआम लोगों को डराना धमकाना शुरू कर दिया. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और उसे गिरफ्तार कर लिया.

Feb 15, 2026 13:09 (IST)

Bageshwar Dham Kanya Vivah: बागेश्वर धाम में आयोजित भव्य कन्या विवाह महोत्सव में आएंगे 9 देशों के राजदूत

MP Hindi News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में आयोजित भव्य कन्या विवाह महोत्सव (Bageshwar Dham Wedding Festival) को लेकर देश-विदेश में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है. कार्यक्रम में नौ देशों के राजदूतों की उपस्थिति दर्ज है. वहीं, 50 से अधिक देशों से आए एनआरआई और लगभग सात लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है. आज बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) ने विवाह सम्मेलन में देश-विदेश से आए अतिथियों और श्रद्धालुओं को औपचारिक रूप से निमंत्रण दिया. उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल सामाजिक समरसता का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि मंदिरों से मिलने वाले सहयोग और श्रद्धा के माध्यम से गरीब कन्याओं का विवाह संभव है.

बाबा बागेश्वर ने यह भी उल्लेख किया कि इस पहल का संदेश भारत तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि विदेशों तक प्रसारित होकर सनातन धर्म के मूल्यों को सुदृढ़ करेगा. आयोजन के जरिए विश्व स्तर पर एक नया कीर्तिमान स्थापित होने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे भारतीय संस्कृति और परंपराओं की वैश्विक पहचान और मजबूत होगी.

Feb 15, 2026 13:02 (IST)

Chhattisgarh Hindi News: चचेरे भाई ने की 14 साल के मासूम की हत्या

Surajpur Minor Boy Murder: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में 14 साल के एक मासूम की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. जिसे परिवार वाले घंटों खोजते रहे, उसकी मौत की खबर खुद उसके मोबाइल से आई कॉल ने दी. लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस वारदात के पीछे कोई बाहरी नहीं, बल्कि उसी घर से जुड़ा उसका चचेरा भाई ही निकला. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 15, 2026 12:09 (IST)

CM Sai Puja on Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने की पूजा-अर्चना

Chhattisgarh Hindi News: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ रायगढ़ प्रवास के दौरान रात एक बजे कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे. उन्होंने भगवान भोलेनाथ एवं श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश वासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 15, 2026 12:01 (IST)

MP News in Hindi: पीथमपुर फोरलेन पर भीषण टक्कर, दो आयशर लोडिंग वाहन भिड़े

Road Accident in Dhar: धार जिले में पीथमपुर के राऊ-पीथमपुर फोरलेन (Rau-Pithampur Four Lane) पर रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. एक ही दिशा में जा रहे दो आयशर लोडिंग वाहनों (Two Loading Vehicles Collision) की जोरदार टक्कर में ड्राइवर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार पीछे आ रहे आयशर वाहन ने आगे चल रहे वाहन को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे वाले वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर स्टीयरिंग और केबिन के बीच फंस गया. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीथमपुर ले जाया गया.

Feb 15, 2026 11:37 (IST)

Bhopal IT Park TV Robbery: 5 महिलाओं ने फैक्ट्री में घुसकर चुराए ब्रांडेड टीवी

Women Robbed TV in Factory Bhopal: भोपाल के आईटी पार्क स्थित ड्रीम ऑन कंपनी में पांच महिलाओं ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. महिलाओं ने योजना बनाकर फैक्ट्री में घुसकर 55 इंच, 50 इंच और 32 इंच की तीन ब्रांडेड टीवी चोरी की. फैक्ट्री संचालक ने गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश कर रही है. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. महिलाएं बोरी में एलईडी ले जाते हुए दिख रही हैं.

Feb 15, 2026 11:16 (IST)

T20 World Cup 2026: ऐसा है कोलंबो में मौसम

Colombo Weather: श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में भारत-पाकिस्तान (India Pakistan Cricket Match) का महामुकाबला होने वाला है. मौसम विभाग ने आज के दिन के दिन बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन मौसम अब साफ दिख रहा है. श्रीलंका मौसम विभाग के मुताबिक बारिश नहीं होने के आसार हैं. श्रीलंका के लोकल लोग भी मान रहे हैं कि मैच के दौरान बारिश नहीं होगी. कोलंबो में फिलहाल गर्मी और उमस का माहौल है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 15, 2026 10:51 (IST)

किताब में भगवान राम और मां सीता के लिए आपत्तिजनक बातें

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में मिलेट फूड फेस्टिवल में आपत्तिजनक पुस्तक को लेकर बवाल हो गया. पुस्तक में हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखी थीं. जानकारी लगते ही हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने देर रात हंगामा शुरू कर दिया. सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता कोतवाली थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की.  मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी घटना को लेकर नाराजगी व्यक्त की है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 15, 2026 10:51 (IST)

Barwami Buliya: दो जिलों को जोड़ने वाली पुलिया 2 साल बाद भी नहीं बनी

Madhya Pradesh Hindi News: बड़वानी जिले की ठीकरी तहसील के ग्राम अभाली से खरगोन जिले के गांव भोईंदा को सीधे जोड़ने वाली पुलिया का निर्माण दो साल बाद भी नहीं हो सका है. इस कारण लोगों को लगभग 10 से 12 किलोमीटर का अतिरिक्त फेरा लगाकर आवागमन करना पड़ रहा है. इससे समय और रुपयों की बर्बादी हो रही है. इसके साथ ही बारिश में परेशानी और बढ़ जाती है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 15, 2026 10:29 (IST)

MP News in Hindi: ड्रेनेज लाइन का चल रहा था काम, भरभराकर गिरा मकान

Indore House Collapse: इंदौर के मुरारी मोहल्ले में शनिवार देर रात मकान टूटने कि वजह से पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई. यह मकान 70 साल से भी पुराना बताया जा रहा है. मकान गिरने की मुख्य वजह ड्रेनेज लाइन (Construction of Drainage Line) का काम बताया जा रहा है. रहवासियों ने एनडीटीवी से बातचीत में बताया कि पहले पत्थर गिरने की आवाज आई, उसके बाद तुरंत मकान गिर गया. नगर निगम का अमला मौके पर मौजूद है और मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है. देर रात 3 बजे तक क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.

जब यह हादसा हुआ, तब बच्चे उस समय मकान के आसपास ही खेल रहे थे. हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई. रहवासियों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में कई पुराने मकान मौजूद हैं, तब भी नगर निगम की नजर नहीं पड़ती है. एक बार पहले भी इंदौर में ऐसे ही पतली गलियों में एक मकान गिर गया था, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन रात भर चला था. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 15, 2026 10:19 (IST)

Madhya Pradesh Hindi News: वकील हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार

Lawyer Murder in Shivpuri: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में सरे राह वकील को यूनिफॉर्म में मौत के घाट उतारने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी को शॉर्ट एनकाउंटर में पैर में गोली मारी है. हालांकि, मुख्य आरोपी जिसने साजिश रची थी, उसकी तलाश जारी है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 15, 2026 09:38 (IST)

Rajim Kumbh Kalp: राजिम कुंभ कल्प में शामिल होंगे सीएम साय, राजिम का संगम प्रयाग संगम के समान है पवित्र

CM Vishnu Deo Sai Visit Raigarh and Gariyaband: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ और गरियाबंद का दौरा करेंगे. सीएम साय रायगढ़ के कोसमनारा में महाशिवरात्रि पर्व उत्सव और गरियाबंद जिले में राजिम कुंभ (कल्प) के समापन समारोह में शामिल होंगे. राजिम कल्प कुंभ में महाशिवरात्रि के अवसर पर शाही स्नान और विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा. राजिम कुंभ का समापन पूज्य संतों और धर्माचार्यों की उपस्थिति में संपन्न होगा. इस दौरान शाही स्नान के साथ विशाल शोभायात्रा का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे. महानदी, पैरी और सोंढूंर नदियों के त्रिवेणी संगम के राजिम एक प्रमुख तीर्थस्थल है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह क्षेत्र हरिहर धाम के रूप में विख्यात है, जहां राजीवलोचन (विष्णु) और कुलेश्वर (शिव) का संयुक्त धाम स्थित है. लोकविश्वास है कि यह संगम प्रयाग के समान पवित्र है, जहां पर्वस्नान, दान, तर्पण और पिंडदान जैसे संस्कारगत धार्मिक कार्य संपन्न किए जाते हैं. हर साल माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि सदियों से मेला आयोजन की पुरानी परंपरा है, जिसे अब राजिम कुंभ (कल्प) के रूप में मनाया जाता है.

Feb 15, 2026 09:16 (IST)

Chhattisgarh Hindi News: धर्मांतरित महिला का शव कब्र से निकालने की मांग

Dhamtari Converted Woman Funeral: धमतरी जिले के दुगली थाना क्षेत्र के गुहारनाला से एक धर्मांतरित महिला के शव को दफनाने को लेकर मामला निकलकर सामने आया है. 70 वर्षीय तिरोरा बाई ने 8 वर्ष पहले क्रिश्चियन धर्म अपना लिया था. 3 फरवरी को वृद्धा की मौत हो गई थी और परिवार वालों ने गांव में ही महिला का शव दफन कर दिया था. इसकी सूचना क्षेत्र के लोगों को लगी. वहीं, आदिवासी समाज और ग्रामीण महिला के शव को कब्र से निकालने की मांग कर रहे हैं. उन्होंने दुगली थाने में प्रदर्शन किया है. इस वजह गांव में तनाव का माहौल है. बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है.

Feb 15, 2026 09:13 (IST)

Indore Hindi News: NCB ने महू में ड्रग्स फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, बरामद की 15 करोड़ की एमडी ड्रग

Mhow Drug Factory Caught by NCB: नारकोटिक्स विभाग (NCB) ने इंदौर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 44 किलो एमडी ड्रग्स और 260 किलो केमिकल पाउडर जब्त किया है. महू के थवलया गांव में घनश्याम यादव के मकान में एनसीबी और पुलिस ने दबिश देकर ड्रग्स पकड़ी है. एमडी ड्रग की कीमत 15 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है, जो आधुनिक लैब से बनाया जा रहा था. मंदसौर में 8 किलो एमडी ड्रग के साथ पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में महू की एमडी ड्रग बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा हुआ था.

Feb 15, 2026 08:00 (IST)

Mahashivratri in Madhya Pradesh: ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर के दरबार में भी भीड़

Khandwa Hindi News: मध्य प्रदेश में खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ा हुआ है. यहां देर रात से ही बड़ी संख्या में भोले बाबा के भक्त आज के दिन बाबा के एक दर्शन पाने को आतुर दिख रहे हैं और महाशिवरात्रि का पर्व होने के चलते ये लोग बाबा भोले की बारात में शामिल होने को 12 ज्योतिर्लिंगों में से चतुर्थ ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर (Omkareshwar Jyotirlinga) के दरबार पहुंचे हैं. इस दौरान मंदिर में जहां सुबह 3 बजे दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू हुआ है तो वहीं, भक्त सुबह-सुबह मां नर्मदा (Narmada River) में डुबकी लगाकर हाथों में पूजन और जल लेकर लंबी-लंबी कतारों में लग कर भोले बाबा की एक झलक पाने और उन्हें जल चढ़ाने को लेकर अपनी बारी आने का इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भी बोल बम और भोले शंभु के जयकारों से गुंजायमान है.

Feb 15, 2026 07:58 (IST)

Chhattisgarh Hindi News: गरियाबंद के राजिम कुंभ में भी महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भीड़

Mahashivratri in Gariyaband: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में राजिम कुंभ कल्प (Rajim Kumbh Kalp) के दौरान महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु जुट गए हैं. ब्रम्ह मुहूर्त में त्रिवेणी के पवित्र संगम में स्नान कर भगवान श्रीकुलेश्वरनाथ के दर्शन के लिए लंबी कतारों में श्रद्धालु लगे हुए हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे संत महात्मा नगर भ्रमण करेंगे. फिर शाही कुंड में आस्था की डुबकी लगाएंगे. माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक चलने वाले राजिम कुंभ कल्प का आज शाम विधिवत समापन हो जाएगा. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी समापन समारोह में शामिल होंगे.

Feb 15, 2026 07:51 (IST)

Gwalior Shivratri Devotees in Temples: ग्वालियर में हर-हर महादेव की गूंज

Har-Har Mahadev in Gwalior: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ग्वालियर में भी धूम है और देर रात से ही हर-हर महादेव के उद्घोष गूंज रहे हैं. आज सभी मंदिरों में रात साढ़े 3 बजे से ही भगवान शिव के अभिषेक के बाद दर्शन होना शुरू हो गए हैं. तड़के से ही अचलेश्वर, कोटश्वर, हजारेश्वर, गुप्तेश्वर सहित सभी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है और लंबी कतारें हैं. मंदिरों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. अचलेश्वर मंदिर पर लगभग 250 पुलिस कर्मी और 250 वालेंटियर तैनात हैं. इस बार 25 कुंटल प्रसाद वितरण किया जाना है.

Feb 15, 2026 07:35 (IST)

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ का मौसम अपडेट

छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में परिवर्तन अनुमान नहीं है. प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. रायपुर में आज अधिकतम 33°C और न्यूनतम तापमान 19°C की संभावना है. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.9C रायपुर में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.9°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया.

Feb 15, 2026 07:06 (IST)

Youth died in Police Custody: पुलिस कस्टडी में 22 वर्षीय युवक की मौत, दो आरक्षक निलंबित

Chhatarpur Hindi News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है. राजनगर थाना में पुलिस कस्टडी में एक 22 वर्षीय युवक की मौत से हड़कंप मच गया है. मामला संदिग्ध बताया जा रहा है और परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मृतक युवक राजेश पटेल इमिलिया गांव का रहने वाला था. थाने में फांसी लगाकर आत्महत्या की बात सामने आई है. परिजनों का आरोप है कि दो पुलिस कर्मी संजय सिंह और शिवकुमार ने युवक को छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की थी.

Feb 15, 2026 06:31 (IST)

Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर रात में 2:30 बजे हुई भस्म आरती, लगातार 44 घंटे तक होंगे महाकाल के दर्शन

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर्व आज पूरे देश में मनाया जा रहा है, लेकिन मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में इस पर्व की कुछ अनोखी परंपरा है. इसके चलते 14-15 फरवरी की मध्य रात्रि 2:30 बजे महाकाल मंदिर (Mahakal Temple Gate) के पट खोलकर भस्म आरती (Bhasm Aarti) की गई. अब यह पट 44 घंटे तक खुले रहेंगे और बाबा महाकाल भक्तों को दर्शन देते रहेंगे. खास बात यह है कि प्रतिदिन होने वाली भस्म आरती सोमवार को तड़के नहीं दोपहर में होगी. महाकाल मंदिर के पट प्रतिदिन प्रातः 4 बजे खुलते हैं और भस्म आरती होती है, लेकिन महाशिवरात्रि पर्व होने से पुजारी ने रविवार रात 2:30 बजे मंदिर के पट खोले. फिर घंटाल बजाकर मंदिर में प्रवेश करते ही मंत्र उच्चारण के साथ गर्भगृह में विराजित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर हरिओम का जल अर्पित किया.

Feb 15, 2026 06:26 (IST)

Madhya Pradesh Weather: मध्य प्रदेश में कल से बादलों की आवाजाही की संभावना

MP Weather News: मध्य प्रदेश में सर्दी की विदाई हो रही है और दिन में तपिश बढ़ने लगी है. अब इसी आहट के बीच एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है. हालांकि, आज यानी रविवार को मौसम कोई खास बदलाव के संकेत नहीं है और दिन में कई जगहों पर अधिकतम तापमान में 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने 16 फरवरी से बादलों की आवाजाही बढ़ने की संभावना जताई है, जिससे सर्दी को विदा होने में कुछ दिन का समय लग सकता है. हालांकि, फिलहाल मध्य प्रदेश में तापमान बढ़ता जा रहा है और धूप तेज निकल रही है.