विज्ञापन

छतरपुर में जहरीला खाना खाने से 3 तीन सगी मासूम बहनों की मौत; पुलिस ने कब्र से निकाले शव

छतरपुर के पिपोरा गांव में कथित जहरीला खाना खाने से एक ही परिवार की तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई. रात में परिजनों ने बैंगन का भरता खाया था, लेकिन सिर्फ बच्चों की तबीयत बिगड़ी. पुलिस ने दफनाए गए शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

छतरपुर में जहरीला खाना खाने से 3 तीन सगी मासूम बहनों की मौत; पुलिस ने कब्र से निकाले शव
mp chhatarpur matguwa three minor children death poisonous food baingan bharta.

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. मातगुवां थाना क्षेत्र के पिपोरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में खाना खाने के बाद तीन सगी मासूम बहनों की मौत हो गई. मृतकों में बालमुकुंद कुशवाहा की 9 वर्षीय पुत्री पूनम, 5 वर्षीय मनीषा और महज 9 माह की मासूम चाहत शामिल हैं. एक ही घर से उठी तीन मासूमों की अर्थियों के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला तुरंत मौके पर पहुंचा. शुरुआती जांच में सामने आया कि बीते रात परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ बैंगन का भरता खाया था. अजीब बात यह रही कि भोजन करने के बाद घर के बड़े सदस्यों को कोई तकलीफ नहीं हुई और न ही उनमें किसी प्रकार के लक्षण दिखे, लेकिन तीनों बच्चियों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी.

परिजनों ने शवों को दफना, पुलिस ने निकाला 

परिजन बच्चियों को लेकर अस्पताल भागे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने आनन-फानन में बच्चियों के शवों को दफना दिया था. हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दफनाए गए शवों को कब्र से खुदवाकर बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

MP की जेलों में होगी हार्डकोर अपराधियों के दिमाग की जांच; क्राइम क्यों दोहराते हैं मिलेगा जवाब; जानिए प्लान

पुलिस ने लिए खाने के सैंपल 

पुलिस ने मौके से रात के बचे हुए भोजन और सामग्री के सैंपल जब्त कर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं. प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा जांच के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी. फिलहाल पुलिस हर पहलू पर गहराई से जांच कर रही है.

महाकाल लोक में 1000 साल पुराना शिव मंदिर ले रहा आकार, राजस्‍थान के 28 कारीगर तराश रहे इतिहास, ये है कहानी

(रणधीर सिंह परमार की रिपोर्ट) 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close