MPBSE Result 2026: MP बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज; 11 बजे जारी होंगे नतीजे, यहां जानें चेक करने की प्रोसेस

MP Board Result 2026: MP Board 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 आज 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी होगा. जानें रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका और वेबसाइट्स.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
MP Board 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 आज जारी (AI फोटो)

MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है. एमपी बोर्ड की 10वीं, 12वीं और डीपीएसई मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम आज 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे. प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल स्थित समत्व भवन से औपचारिक रूप से परीक्षा परिणामों की घोषणा करेंगे. परिणाम जारी होते ही छात्र अपने रोल नंबर और आवेदन क्रमांक के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइटों, मोबाइल ऐप और डिजिलॉकर पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे.

MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम आज जारी

मुख्यमंत्री करेंगे परिणामों की घोषणा

एमपी बोर्ड के अनुसार, आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समत्व भवन, भोपाल से कक्षा 10वीं, 12वीं और विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डीपीएसई) मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित करेंगे. परिणाम घोषित होते ही सभी वेबसाइटों पर लिंक एक्टिव कर दिए जाएंगे ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

Advertisement

MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी

विद्यार्थी और अभिभावक इन वेबसाइटों के जरिए एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम देख सकते हैं:

https://mpbse.mponline.gov.in
https://www.digilocker.gov.in
https://www.ndtv.in


मोबाइल ऐप और डिजिलॉकर से भी देख सकेंगे रिजल्ट

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम मोबाइल फोन पर भी आसानी से देखा जा सकता है. इसके लिए छात्रों को Google Play Store से MPBSE MOBILE App या MP Mobile App डाउनलोड करना होगा. ऐप खोलने के बाद “Know Your Result” विकल्प पर क्लिक कर रोल नंबर और आवेदन क्रमांक दर्ज कर सबमिट करना होगा. इसके अलावा विद्यार्थी डिजिलॉकर के माध्यम से भी अपना डिजिटल मार्कशीट और परीक्षा परिणाम देख सकेंगे.

यह भी पढ़ें : MP Board Result 2026: कल 11 बजे आएगा मध्य प्रदेश बोर्ड का रिजल्ट, 10वीं-12वीं के स्टूडेंट्स यहां देख सकते हैं परिणाम

यह भी पढ़ें : MP Board 12th Topper List: प्रियल से लेकर अंकुर तक, किसने कितने अंकों के साथ बनाई टॉपर्स लिस्ट में जगह

यह भी पढ़ें : MP Board 5th & 8th Result: 23 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म; 5वीं-8वीं का बोर्ड रिजल्ट ऐसे डाउनलोड करें

Advertisement

यह भी पढ़ें : MP Board Results: पिछले 15 साल का रिकॉर्ड टूटा, एमपी बोर्ड में नरसिंहपुर फिर बना चैंपियन, फेल-पास दोनों छात्रों के लिए दूसरा मौका