विज्ञापन

MP Board Result 2026: कल 11 बजे आएगा मध्य प्रदेश बोर्ड का रिजल्ट, 10वीं-12वीं के स्टूडेंट्स यहां देख सकते हैं परिणाम

Madhya Pradesh Board Result 2026: एमपी बोर्ड 2026 में शामिल होने वाले परीक्षार्थी मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं. इसके अलावा आप NDTV की वेबसाइट www.ndtv.com/education/results पर भी देख सकते हैं. 

MP Board Result 2026: कल 11 बजे आएगा मध्य प्रदेश बोर्ड का रिजल्ट, 10वीं-12वीं के स्टूडेंट्स यहां देख सकते हैं परिणाम

MP Board 10th & 12th Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट बुधवार, 15 अप्रैल को आ रहा है. स्टूडेंट्स काफी समय से परिणाम के इंतजार में थे. ऐसे में इनका ये इंतजार खत्म हो जाएगी. एमपी कक्षा 10वीं और 12वीं (MP Board Class 10th & 12th Result) का परिणाम बुधवार सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगाग. मुख्यमंत्री मोहन यादव समत्व भवन सीएम हाउस से परीक्षा परिणाम जारी करेंगे. एमपी बोर्ड ने रिजल्ट्स को लेकर तैयारी पूरी कर ली है. ऐसे में हम आपको यहां बताएंगे कि कैसे रिजल्ट चेक कर सकते हैं?

छात्र मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (www.mpbse.nic.in) पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं. इसके अलावा आप NDTV वेबसाइट (www.ndtv.com/education/results) पर भी देख सकते हैं. 

बता दें कि मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में इस बार 16 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. कक्षा 12वीं की परीक्षा10 फरवरी से 7 मार्च तक हुई थीं. वहीं, 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित की गई थीं. इस बार नकल और अन्य परिस्थितियों से निपटने के लिए एग्जाम सेंटर पर तीसरी आंख का पहरा यानी CCTV लगाए गए थे.

कैसे चेक कर सकेंगे एमपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षार्थी अपना रोल नंबर दर्ज कर आधिकारिक वेबसाइट्स mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाकर नतीजे देख सकते है. यहां आपको स्टेप-टू स्टेप बताएंगे.

ऐसे चेक करें एमपीबोर्ड 10th 12th Result?

  • सबसे पहले MPBSE के आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं.
  • पेज पर 'MP Board 10th Result 2025' या “MP Board 12th Result 2025' का लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और एपलीकेशन नंबर दर्ज करें. या डेट ऑफ बर्थ से भी देख सकते हैं.
  • अब 'सबमिट' करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • रिजल्ट चेक करने के बाद आप पीडीएफ को डाउनलोड कर लें.

इस तरह भी देखें रिजल्ट

इसके अलावा 10वीं और 12वीं बोरड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र डिजीलॉकर (Digilocker) के माध्यम से परीक्षा परिणाम भी देख सकते हैं. साथ ही Google Play Store पर MPBSE MOBILE App अथवा MP Mobile App पर देख सकते हैं. इसके लिए आप ऐप को Download करें और Know Your Result का चयन करने के बाद अपना अनुक्रमांक (Roll Number) और आवेदन क्रमांक समबिट कर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Success Story: डिलीवरी के बाद भी नहीं लिया ब्रेक, 11 दिन बाद काम पर लौटी थीं IAS प्रतिभा पाल, ऐसी है सागर कलेक्टर की कहानी

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close