MP Assembly Budget Session: आज से विधानसभा का बजट सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, 18 को पेश होगा डिजिटल Budget

MP Budget Session: मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार 16 फरवरी से शुरू होकर 6 मार्च 2026 तक चलेगा. बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल मंगू भाई पटेल के अभिभाषण से होगी. 18 फरवरी को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे. यह बजट पूरी तरह पेपरलेस होगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
MP Assembly Budget Session: 16 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक चलेगा मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र.

MP Assembly Budget Session: मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज सोमवार सुबह 11 बजे शुरू होगा. 16 फरवरी से शुरू होने वाला यह सत्र 6 मार्च 2026 तक चलेगा. पहले दिन बजट सत्र की शुरुआत वंदे मातरम् का गायन के साथ होगी. इसके बाद राज्यपाल मंगू भाई पटेल का अभिभाषण होगा, जिसमें वे प्रदेश की  मोहन यादव सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों का उल्लेख करेंगे. साथ ही संकल्प पत्र 2023 में किए गए वादों के अनुसार हुए कामकाज का लेखा-जोखा सदन में रखेंगे.   

बजट सत्र के लिए विधानसभा को कुल 3478 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं. इसके अलावा 236 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, 10 स्थगन प्रस्ताव और 41 अशासकीय संकल्प पेश किए जाएंगे. शून्य काल के दौरान 83 सवाल उठाए जाएंगे. 18 फरवरी को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करेंगे. यह बजट पूरी तरह पेपरलेस होगा जो डिजिटल माध्यम से सदन में पेश किया जाएगा. 16 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक सत्र के दौरान कुल 12 बैठकें निर्धारित की गई हैं.

बाबू ने दोस्तों के खाते में डाल दिए सरकार के 63,58,894 रुपये, सच सामने आते ही कलेक्टर ने नौकरी से किया बाहर

कांग्रेस आज बनाएगी सरकार को घेरने की रणनीति 

बजट सत्र के हंगामेदार रहने के भी आसार हैं. सत्र से पहले सोमवार को एमपी कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज आयोजित की जा रही है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने यह बैठक बुलाई है, जो भोपाल स्थित उनके आवास पर शाम 7 बजे होगी. इस बैठक में बजट सत्र के दौरान सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी. विपक्ष के मुख्य एजेंडे में इंदौर का दूषित पानी और छिंदवाड़ा सिरप कांड प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे. 

Advertisement

MP कांग्रेस विधायक जंडेल और उनके बेटे ने शिव बारात में की फायरिंग, वीडियो हो रहा वायरल