विज्ञापन
This Article is From Apr 16, 2025

मां का दूध पी रहे डॉग के पिल्ले को पति ने लात मारकर गेंद की तरह उछाला, पत्नी ने पीट-पीटकर मार डाला 

MP News: मुरैना में एक दंपति ने स्ट्रीट डॉग के पिल्लों के साथ बर्बरता की है. अपनी मां का दूध पी रहे इन पिल्लों को पति ने फुटबॉल की तरह उछालकर फेंक दिया तो वहीं पत्नी ने पीट-पीटकर मार डाला है. 

मां का दूध पी रहे डॉग के पिल्ले को पति ने लात मारकर गेंद की तरह उछाला, पत्नी ने पीट-पीटकर मार डाला 

Husband-Wife Killed Dog Puppy: मध्य प्रदेश में पशु क्रूरता का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर हर किसी का दिल पसीज जाएगा. यहां मुरैना में अपनी मां का दुध पी रहे पिल्लों को एक व्यक्ति ने लात मारकर गेंद की तरह उछाल दिया तो वहीं महिला ने डंडे से पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. पूरा मामला मुरैना के सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत टंच रोड महावीरपुरा का है. 

लगातार मामले आ रहे हैं सामने 

इन दिनों पशुओं पर क्रूरता के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. छत्तीसगढ़ में भालू के साथ भयानक क्रूरता, भिंड में स्ट्रीट डॉग से क्रूरता के वीडियो ने सभी का दिल दहला दिया था. अब मुरैना में डॉग के पपी के साथ बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यहां अपनी मां का दूध पी रहे डॉग के मासूम बच्चों के साथ भयानक क्रूरता हुई है. 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें एक व्यक्ति डॉग के पिल्ले को लात मारकर फुटबॉल की तरह उछालता हुआ दिखाई दे रहा है. थोड़ी देर के बाद एक महिला भी इन्हीं पिल्लों को डंडे से पीटती हुई दिख रही है. इसका वीडियो किसी सख्श ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. 

लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

बेजुबान जीव पर अत्याचार को देख द्रवित हुए स्थानीय नागरिक कार्रवाई के लिए सिटी कोतवाली पुलिस को आवेदन दिया. सिटी कोतवाली पुलिस ने स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. बताया जा रहा है कि पिल्लों के साथ ऐसा कृत्य करने पर उनकी मौत हो गई है. इनकी हत्या करने वाले ये दोनों सख्श पति-पत्नी हैं. आरोपी पति -पत्नी के खिलाफ पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम का मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की है.  

ये भी पढ़ें कलेक्ट्रेट ऑफिस को RDX IED से आज 2:30 बजे उड़ा देंगे... कलेक्टर के पास आया धमकी भरा मेल, मचा हड़कंप

ये भी पढ़ें ... इसलिए मात खा रहे हैं नक्सली 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com