विज्ञापन

MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट; तीन दिन जमकर बरसेंगे बदरा

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से MP में मानसून दोबारा सक्रिय हुआ है. मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट; तीन दिन जमकर बरसेंगे बदरा
सीधी-मऊगंज-डिंडौरी में 4-8 इंच बारिश का ऑरेंज अलर्ट.
IANS

मध्य प्रदेश में मानसून फिर एक्टिव हो गया है. आज सीधी, मऊगंज, डिंडौरी जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. संभावना है कि यहां 4 से 8 इंच तक बारिश की हो सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक्टिव सिस्टम की वजह से मौसम बदल रहा है.

मौसम विभाग ने 17, 18, 19 अगस्त को भोपाल, ग्वालियर-चंबल में भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश में पहले पूर्वी एमपी भीगेगा, इसके बाद पश्चिमी एमपी भीगेगा.

11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

सतना, पन्ना, दमोह, कटनी, शहडोल, अनूपपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिले में भारी बारिश यानी येलो अलर्ट जारी किया गया है.

हल्की-तेज बारिश का अलर्ट

भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रीवा, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में हल्की बारिश की संभावना है.

सामान्य से अभी 3 इंच कम बारिश

प्रदेश में अब तक 544.4 मिमी यानी 21.4 इंच बारिश हुई, जो सामान्य 618.8 मिमी यानी 24.4 इंच से 3 इंच/12% कम है. पूर्वी MP में 18% और पश्चिमी MP में 6% कम बारिश हुई है.

सबसे ज्यादा कम बारिश वाले जिले

बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़ और उमरिया जिले में 2% से 54% तक कम पानी बरसा है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली-बेंगलुरु का 'क्रिस्टल मेथ' कनेक्शन, भोपाल जंक्शन पर पकड़ी 6.3KG आइस, MD से भी ज्‍यादा खतरनाक

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close