विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2025

72 घंटे बाद भी लापता लेफ्टिनेंट कर्नल का सुराग नहीं, पता चली चौंकाने वाली ये बात; सेना तलाश में जुटी

मध्य प्रदेश के सागर जिले में लेफ्टिनेंट कर्नल प्रमोद कुमार निगम के लापता होने की खबर सामने आई है. वह 2 जून की सुबह पीटी परेड के समय देखे गए थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है. पुलिस और सेना की टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई हैं.

72 घंटे बाद भी लापता लेफ्टिनेंट कर्नल का सुराग नहीं, पता चली चौंकाने वाली ये बात; सेना तलाश में जुटी

Lieutenant Colonel Missing: मध्य प्रदेश के सागर जिले में 72 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी लेफ्टिनेंट कर्नल (Lieutenant Colonel) के बारे में पता नहीं चल पाया है. लेफ्टिनेंट कर्नल प्रमोद कुमार निगम को 2 जून की सुबह पीटी परेड के समय देखा गया था. इसके बाद से उनका पता नहीं चल पा रहा है. उनकी तलाश के लिए पुलिस और सेना की टीमें लगी हुई हैं.

सागर के एडिशनल एसपी लोकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि सेना के अधिकारियों ने कैंट थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के बाद पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई हैं और कर्नल के परिचितों से बातचीत कर उनसे जुड़ी जानकारियां जुटाई जा रही हैं.

आर्थिक परेशानी से जूझने की बात आई सामने

सूत्रों के अनुसार, लेफ्टिनेंट कर्नल पिछले कुछ दिनों से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे थे, जिससे उनके मानसिक तनाव की आशंका भी जताई जा रही है. सबसे हैरानी की बात यह है कि शहर भर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद भी कर्नल के किसी भी स्थान पर जाने का कोई सुराग नहीं मिला है.

फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और कर्नल की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. सेना की ओर से भी इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है.

फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि लेफ्टिनेंट कर्नल प्रमोद कुमार निगम आखिर कहां गए और किन परिस्थितियों में लापता हुए. मामले की जांच तेज कर दी गई है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही कोई ठोस जानकारी सामने आएगी. पुलिस उनकी तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com