विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2025

बैतूल में केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके ने ऐसा क्या कह दिया कि पूरे जिले में छिड़ गई बहस

Minister Durgadas Uikey Viral Video: मंत्री ने मंच से बड़े ही मजे लेते हुए कहा कि 70 साल की आयु हो, चाहे वो गरीब इंसान हों या धीरूभाई अंबानी के पिता हों मोदी सरकार उनका फ्री में इलाज कराएगी. यही बयान पूरे विवाद की वजह बना है. तथ्य कह रहे हैं कि मंत्री जी का उदाहरण हकीकत से बहुत दूर था.

बैतूल में केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके ने ऐसा क्या कह दिया कि पूरे जिले में छिड़ गई बहस

Minister Durgadas Uikey Viral Memes: बैतूल में केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उईके के एक बयान ने आज पूरे जिले में नई बहस छेड़ दी है. बयान ऐसा जिसने तर्क भी हिला दिया और तथ्य भी... कार्यक्रम था सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, लेकिन चर्चा हो रही है मंत्री जी के उस उदाहरण की, जिसमें उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के लिए एक ऐसा नाम ले लिया, जो आज की तारीख़ में इस दुनिया में ही नहीं है.

धीरूभाई अंबानी के पिता पर बयान देकर फंस गए मंत्रीजी

दरअसल, घोड़ाडोंगरी विधानसभा की कुंडी पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री दुर्गादास उईके आयुष्मान भारत योजना की सुविधाएं गिना रहे थे, लेकिन उत्साह में उन्होंने ऐसा तथ्य बयान कर दिया, जिसने लोगों को हैरान है. अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही. वहीं यूजर्स मीम्स बना रहे हैं. 

 

धीरूभाई अंबानी के पिता को मिलीं आयुष्मान भारत योजना की सुविधाएं'-दुर्गादास उईके

मंत्री ने मंच से बड़े ही मजे लेते हुए कहा कि 70 साल की आयु हो, चाहे वो गरीब इंसान हों या धीरूभाई अंबानी के पिता हों मोदी सरकार उनका फ्री में इलाज कराएगी. यही बयान पूरे विवाद की वजह बना है. तथ्य कह रहे हैं कि मंत्री जी का उदाहरण हकीकत से बहुत दूर था. धीरूभाई अंबानी का निधन वर्ष 2002 में हो चुका है और उनके पिता हीराचंद गोर्धनभाई अंबानी उनसे कई दशक पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह चुके थे. यानी आयुष्मान भारत योजना में उनका इलाज संभव तो बिल्कुल नहीं बल्कि कल्पना से भी परे है.

बैतूल में व्यंग्य, मीम्स और राजनीतिक तंज का बना केंद्र

यही वजह है कि लोग अब सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि मंत्री जी किस धीरूभाई अंबानी के पिता का इलाज कराने की बात कर रहे थे? क्या आयुष्मान योजना में अब स्वर्ग से भी मरीज बुलाए जाएंगे? स्थानीय नागरिकों का भी कहना है कि सरकारी योजनाओं की गंभीरता ऐसे बेतुके बयानों से मजाक का विषय बन जाती है. कुल मिलाकर विकास के मंच पर दिया गया यह बयान अब बैतूल में व्यंग्य, मीम्स और राजनीतिक तंज का केंद्र बन गया है.

ये भी पढ़ें: जतारा से अशोकनगर तक चर्चे... जहां पोस्टिंग वहां दिखाया कमाल, सादगी इतनी कि सिंधिया भी कायल, जानें इस युवा IAS अफसर की प्रेरणादायक कहानी

ये भी पढ़ें: 21 दूल्हों के साथ निकली CM मोहन के बेटे की बारात, बरसाए फूल... सामूहिक सम्मेलन में होंगे सात फेरे, ये VIP मेहमान शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com