विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2025

21 दूल्हों के साथ निकली CM मोहन के बेटे की बारात, बरसाए फूल... सामूहिक सम्मेलन में होंगे सात फेरे, ये VIP मेहमान शामिल

CM Mohan son Dr Abhimanyu wedding: करीब एक घंटे भ्रमण के बाद प्रोसेशन आयोजन स्थल सांवरा खेड़ी पहुंचा, जहां द्वार पर बंदे 22 तोरण को दूल्हों ने तलवार से टच किया. इसके बाद सभी दुल्हें तय मंचों पर पहुंचे. इसके बाद दुल्हनों को भी लाया गया और शादी की रस्म शुरू हो गई.

21 दूल्हों के साथ निकली CM मोहन के बेटे की बारात, बरसाए फूल... सामूहिक सम्मेलन में होंगे सात फेरे, ये VIP मेहमान शामिल

CM Mohan son Dr Abhimanyu wedding: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे डॉ अभिमन्यु की बारात निकली. यह बारात 21 दूल्हों के घोड़ी के साथ निकली. यह बारात मध्य प्रदेश के उज्जैन में रविवार सुबह निकली, जो उत्सव जैसा नजारा था. अभिमन्यु और इशिता सात फेरे सामूहिक सम्मेलन में लेंगे.

21 दूल्हों के साथ निकली CM मोहन के बेटे अभिमन्यु की बारात

 21 जोड़ों के साथ सीएम डॉ मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ अभिमन्यु की बारात निकली. इन 22 जोड़ों का कई मंचों से फूलों की बरसात कर स्वागत किया गया. ढोल बैंड की धुन पर जमकर डांस करते हुए  बारात निकली. इस दौरान करीब एक दर्जन स्थानों पर बनाए मंच से अभिमन्यु पर फूलों की वर्षा कर माला पहनाकर स्वागत किया.

रविवार को सांवराखेड़ी में हो रहे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 22 जोड़ों की शादी होगी. इन्हीं में सीएम यादव के पुत्र डॉ अभिमन्यु और खरगोन निवासी डॉ इशिता भी वैवाहिक बंधन में बंधेंगे.

शादी की रस्म के चलते सुबह वाकणकर ब्रिज के पास से अभिमन्यु सहित 22 दूल्हों का प्रोसेशन निकला. इसमें दूल्हा-दुल्हनों के परिवार के साथ शहरवासी भी शामिल हुए. सभी ढोल बैंड की धुन पर जमकर डांस करते हुए निकले.

Latest and Breaking News on NDTV

22 ने एक साथ मारा तोरण

करीब एक घंटे भ्रमण के बाद प्रोसेशन आयोजन स्थल सांवरा खेड़ी पहुंचा, जहां द्वार पर बंदे 22 तोरण को दूल्हों ने तलवार से टच किया. तत्पश्चाप सभी दुल्हें तय मंचों पर पहुंच गए, जहां पर दुल्हनों को भी लाया गया और शादी की रस्म शुरू हो गई. वहीं अतिथियों के लिए भोजन का इंतजाम किया गया है.

 

ढोल नगाड़े पर थिरकी सीएम की पत्नी

शादी में सबसे खूबसूरत नजारा देखने को मिला. सभी दूल्हे के परिजनों ने जमकर डांस किया. इस दौरान सीएम डॉ यादव की पत्नी यानी दूल्हे अभिमन्यु की मां सीमा यादव और बड़े भाई वैभव यादव, चेहरे भाई अभय यादव भी झूमते नजर आए. सीमा यादव, भाई वैभव ओर अभय यादव सीएम की बहन कलावती यादव ने शादी को लेकर खुशी जाहिर करते हुए सामूहिक सम्मेलन का सामाजिक समरसता बताया.

Latest and Breaking News on NDTV

ये वीआईपी मेहमान शामिल

शादी में भाजपा शासित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री, 8 राज्यपाल, प्रदेश का मंत्री मंडल और केंद्रीय मंत्रियों के साथ कई साधु संतों को आमंत्रित किया गया. इनमें नरेंद्र सिंह तोमर, नरोत्तम मिश्रा, मंगूभाई छगनभाई पटेल, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्र पूरी, धीरेंद्र शास्त्री, बाबा रामदेव शामिल हुए. ज्योतिरादित्य सिंधिया और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोद को भी शामिल होने की संभावनाएं है. वहीं अन्य वीआईपी शाम को रिसेप्शन में अथर्व होटल आ सकते हैं.

ये भी पढ़ें: जतारा से अशोकनगर तक चर्चे... जहां पोस्टिंग वहां दिखाया कमाल, सादगी इतनी कि सिंधिया भी कायल, जानें इस युवा IAS अफसर की प्रेरणादायक कहानी

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close