रतलाम में आसमान से कहर बनकर बरसा मावठा: चौपट हो गई खेतों में खड़ी गेहूं की फसल, किसान परेशान; मुआवजे की मांग

Mawtha rain in Ratlam: बेमौसम बरसात से खड़ी गेहूं की फसल भी खेतों में बिछ गई है. किसानों ने बताया कि इस बारिश से उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Crop Damage Due to Rain in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में बेमौसम मावठे (Mawthe Rain) की लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को (Crop Damage in Ratlam) भारी नुकसान पहुंचा है. कई जगह फसल जमीन पर गिर गई है, जिससे किसानों को बड़ी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है.

बेमौसम बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर फेरा पानी

रतलाम के किसान जफर खान ने अपने 12 बीघा खेत में गेहूं की फसल बोई थी. उन्हें उम्मीद थी कि इस बार करीब 120 क्विंटल गेहूं उत्पादन होगा, लेकिन बेमौसम बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. लगातार बारिश के कारण खेत में खड़ी अधिकांश फसल आड़ी पड़ गई और खराब होने लगी है.

कैसे कर्ज चुकाएंगे किसान?

जफर खान ने इस साल अच्छी गुणवत्ता का गेहूं का बीज खरीदा था और सहकारी बैंक से कर्ज भी लिया था. उन्हें भरोसा था कि अच्छी पैदावार से कर्ज भी उतर जाएगा और घर का खर्च भी आराम से चल जाएगा, लेकिन अब हालात उलटे हो गए हैं. फसल खराब होने से वो चिंता में हैं कि कर्ज कैसे चुकाएंगे?

किसानों ने मुआवजे की मांग की 

जफर खान ही नहीं, इलाके के कई अन्य किसानों की स्थिति भी ऐसी ही है. किसानों का कहना है कि प्रशासन जल्द सर्वे कराकर नुकसान का आकलन करें और उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें कुछ राहत मिल सके.

Advertisement

बता दें कि रतलाम में पिछले तीन दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं. गुरुवार से यहां मावठे की बारिश शुरू हुई. वहीं शुक्रवार को तेज बारिश हुई, जिससे फसलों को काफी नुकसान पहुंचा. तेज हवा के कारण खड़ी फसल गिर गई.

ये भी पढ़ें: नायब तहसीलदार, कलेक्टर से IAS कैडर तक: जहां मिली कमान वहां किया कमाल, जानिए प्रमोशन से IAS बने वीरेंद्र बहादुर पंचभाई की कहानी

Advertisement
Topics mentioned in this article