विज्ञापन

MP के उमरिया में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत; ट्रक में घुसी कार

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई.

MP के उमरिया में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत; ट्रक में घुसी कार
हादसे के दौरान पुलिस और स्थानीय लोग.
NDTV

Umaria Road Accident: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में गुरुवार तड़के दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. इस हादसे से परिवार में मातम पसर गया है. यह हादसा ट्रक में कार की टक्कर के बाद हुआ.

जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के भरौला में सिद्धबाबा धाम पास तड़के साढ़े 3 बजे सड़क हादसा हो गया. हाईवे पर एक अर्टिगा कार किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. हादसे में दो महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत की हो गई. वहीं, एक गंभीर रूप घायल हैं, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

कार के परखच्चे उड़ गए

पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. कार में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. मृतकों में  महिला, पुरुष और बच्चा शामिल हैं. ये सभी अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र के लिलहाटोला गांव के निवासी थे और चित्रकूट जा रहे थे. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि परिजन अनूपपुर जिले से उमरिया पहुंच रहे हैं.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश किसको करेगा 217 करोड़ का भुगतान, क्या है दशकों पुराना नर्मदा जल विवाद

NOTE: ये खबर अपडेट की जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close