विज्ञापन

Manish Patel Rewa: मनीष पटेल रीवा 'पोक्कभान' ने किया सरेंडर, 4M फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर का पूरा केस क्‍या?

मध्य प्रदेश के रीवा के चर्चित यूट्यूबर मनीष पटेल उर्फ 'पोक्कभान' ने करीब चार महीने की फरारी के बाद आखिरकार सिविल लाइन पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज की बहू-बेटियों को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की. 

Manish Patel Rewa: मनीष पटेल रीवा 'पोक्कभान' ने किया सरेंडर, 4M फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर का पूरा केस क्‍या?
40 लाख फॉलोअर्स वाले फेमस यूट्यूबर मनीष पटेल 'पोक्कभान' ने किया सरेंडर

मध्य प्रदेश के रीवा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. सोशल मीडिया के जाने-माने और फेमस यूट्यूबर मनीष पटेल रीवा उर्फ 'पोक्कभान' ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. बीते 29 जनवरी को सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ एक बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मनीष पटेल की पुलिस को तलाश थी. करीब चार महीने से ज्यादा वक्त तक फरार रहने के बाद अब मनीष पटेल रीवा की सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में हैं. 

manish patel rewa youtuber pokkbhan surrendered in MP

manish patel rewa youtuber pokkbhan surrendered in MP
Photo Credit: facebook/Manishpatel

विवादित वीडियो के बाद भड़का था ब्राह्मण समाज

रीवा जिले के खुटहा गांव के रहने वाले मनीष पटेल ने इसी साल 29 जनवरी 2026 को एक कॉमेडी वीडियो बनाकर उसे अपने यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया था. इस वीडियो में ब्राह्मण समाज की युवतियों और बहू-बेटियों को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं.

सोशल मीडिया पर करीब 40 लाख फॉलोअर्स वाले इस यूट्यूबर की इस हरकत से ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश फैल गया. समाज के लोगों ने इस अभद्र टिप्पणी से नाराज होकर रीवा में जमकर धरना-प्रदर्शन किया था. इसके बाद सिविल लाइन पुलिस थाना, रीवा में मनीष पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए थे, लेकिन मनीष पटेल लगातार फरार चल रहा था. 

manish patel rewa famous youtuber pokkbhan surrendered in MP

manish patel rewa famous youtuber pokkbhan surrendered in MP

हाई कोर्ट से झटका लगते ही रीवा पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

फरारी के दौरान मनीष पटेल ने गिरफ्तारी से बचने के लिए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी, लेकिन अदालत ने उनकी इस याचिका को सिरे से खारिज कर दिया. हाई कोर्ट से झटका लगने और रीवा पुलिस के चौतरफा दबाव के चलते आखिरकार आरोपी यूट्यूबर के पास कोई रास्ता नहीं बचा. अंततः उन्होंने सिविल लाइन थाने पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. 

manish patel rewa famous youtuber pokkbhan surrendered in MP

manish patel rewa famous youtuber pokkbhan surrendered in MP

पुलिस रिमांड पर आरोपी, मोबाइल जब्त और लैपटॉप की तलाश जारी

रीवा के सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय सिंह ने पत्रकारों को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी मनीष पटेल को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया है.आरोपी मनीष पटेल के पास से वह मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है, जिसका इस्तेमाल विवादित और आपत्तिजनक टिप्पणी को पोस्ट करने में किया गया था. फिलहाल पुलिस आरोपी के कंप्यूटर, लैपटॉप और अन्य दस्तावेजों को भी खंगाल रही है ताकि मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों को जुटाया जा सके. 

यह भी पढ़ेंIPS अफसरों की विदाई: MP कैडर के इन 5 आईपीएस का 1966 कनेक्शन कर देगा हैरान

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close