विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2026

Mandsaur News: चाय पी रहे दो दोस्तों पर चाकू से हमला, एक की मौत; एक युवक की हालत गंभीर

Madhya Pradesh Crime News: पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है. आरोपी किसी को घूर कर देखने को लेकर दोनों युवकों पर चाकू से हमला कर दिया.

Mandsaur News: चाय पी रहे दो दोस्तों पर चाकू से हमला, एक की मौत; एक युवक की हालत गंभीर

Mandsaur Crime News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंदसौर (Mandsaur) में मामूली विवाद में खूनी संघर्ष देखने को मिला. यहां शुक्ला चौक पर एक चाय की दुकान पर चाय पी रहे दो युवकों पर उनके परिचित ने ही मामूली विवाद को लेकर अचानक चाकू से हमला कर दिया. इस हमला में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

दो युवकों पर चाकू से हमला

वहां मौजूद कुछ लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया. दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.

इधर, सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया. साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है. दोनों पक्ष एक ही समुदाय से ताल्लुक रखते हैं.

एक की मौत, एक घायल

मंदसौर सीएसपी जितेंद्र भास्कर ने बताया कि पीड़ित साहिल शुक्ला चौक में अपने दोस्तों के साथ बैठकर चाय पी रहा था, तभी आरोपी अमन मौके पर पहुंचा और उसने किसी को घूर कर देखने को लेकर विवाद करने लगा... और इसी दौरान वो इन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें साहिल और उसके दोस्त रहीम को गंभीर चोट आई. दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया,  जहां डॉक्टरों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया. वहीं रहीम घायल है.

उन्होंने आगे बताया कि आरोपी पर हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Success Story: डिलीवरी के बाद भी नहीं लिया ब्रेक, 11 दिन बाद काम पर लौटी थीं IAS प्रतिभा पाल, ऐसी है सागर कलेक्टर की कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com