विज्ञापन

युवक ने दादा की पीट-पीटकर हत्या की, प्राइवेट पार्ट में चोट लगने से मौके पर हुई मौत  

आरोपी का अपने दादा के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इस दौरान बात इतनी बढ़ी कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई. मारपीट में बुजुर्ग मुन्ना लाल कुलस्ते को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई. 

युवक ने दादा की पीट-पीटकर हत्या की, प्राइवेट पार्ट में चोट लगने से मौके पर हुई मौत  

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया. घटना टिकरिया थाना क्षेत्र के ग्राम हर्राटीकूर की है, जहां 19 अप्रैल को एक युवक ने अपने ही दादा की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है.

पुलिस के अनुसार, आरोपी सुमित कुलस्ते का अपने दादा मुन्ना लाल कुलस्ते के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इस दौरान बात इतनी बढ़ी कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई. मारपीट में बुजुर्ग मुन्ना लाल कुलस्ते को गंभीर चोटें आईं. बताया जा रहा है कि उन्हें प्राइवेट पार्ट में भी गंभीर चोट लगी, जिससे उनकी मौत हो गई. 

पत्नी को वापस बुलाने के लिए मंदिर के पास किया ब्लास्ट, पटाखे की बारूद से ऐसे बनाया डेटोनेटर जैसा बम, पुलिस का खुलासा

पुलिस कर रही मामले की जांच 

घटना की सूचना मिलते ही टिकरिया थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुमित कुलस्ते को गिरफ्तार कर लिया. प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.  वारदात के बाद गांव में सन्नाटे का माहौल है. स्थानीय लोग घटना से स्तब्ध हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है. जांच में जो भी सामने आएगा, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.  

पाकिस्तान से मंगाकर CG में खपाया जा रहा हेरोइन चिट्टा, बड़े तस्कर का था कनेक्शन, पुलिस ने प्लानिंग के साथ 4 को पकड़ा   

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close