Mandla Road Accident: मध्य प्रदेश के मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र में शनिवार 21 मार्च की देर रात एक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई. यह हादसा कालपी से भेंसवाही के बीच हुआ है, जहां बाइक सवार चार युवक जर्जर पुल से नीचे गिर गए. हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार, बाइक सवार चार युवक देर रात कहीं जा रहे थे. इस दौरान कालपी और भेंसवाही के बीच स्थित एक जर्जर पुल से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिर गई. इस दर्दनाक हादसे में चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.
सूचना पर पहुंची पुलिस
लोगों की सूचना पर टिकरिया और बीजाडांडी थाना पुलिस मौके पहुंची. पुलिस चारों युवकों के शव कब्जे में लेकर बीजाडांडी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाए. देर रात तक युवकों की पहचान नहीं हो सकी है.
पुलिस कर रही पहचान का प्रयास
पुलिस ने बताया कि युवकों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं. पहचान के बाद उनके परिजनों को सूचना दी जाएगी और पीएम कराकर शव सौंप दिए जाएंगे. पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.
पत्नी को वापस बुलाने के लिए मंदिर के पास किया ब्लास्ट, पटाखे की बारूद से ऐसे बनाया डेटोनेटर जैसा बम, पुलिस का खुलासा
Video: खुल्ले पैसों पर भड़का गुस्सा, पेट्रोल पंप पर बेसबॉल से ‘बैटिंग' कर गया युवक, सेल्समैन गंभीर